EntertainmentPolitics

24 को विवाह के बंधन में बधेंगे अभिनेत्री परिणीति और सांसद राघव, उदयपुर एक और रॉयल वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी करेंगे। शुक्रवार को परिणीति और राघव शादी करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उदयपुर पहुंचे हैं।

लेकसिटी उदयपुर एक और सुंदर शादी का गवाह बनने जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी करेंगे। शुक्रवार को परिणीति और राघव शादी करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से निकलने के बाद सभी लोग होटलों की ओर चले गए। उससे पहले, राघव ने एयरपोर्ट के बाहर खड़े प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया, जबकि परिणिति ने हाथ जोड़ कर अभिवादन किया।

 

 

नीली झीलों का शहर, जो पहले दर्जनों शाही शादियों का गवाह रहा था, 24 सितंबर को राजस्थान का कश्मीर उदयपुर में एक और शाही शादी का गवाह बनेगा। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा का विवाह पंजाबी रीति रिवाज से पिछोला झील के किनारे स्थित होटल लीला पैलेस में होगा। इस शाही विवाह समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई प्रसिद्ध राजनीतिक, उद्योगिक और फिल्म जगत की हस्तियां शामिल होंगी। अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा भी कल शनिकवार को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर आ सकती हैं। इस विवाह समारोह में 200 से अधिक मेहमान आने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, आज और कल परिणीति राघव के विवाह की रस्में होंगी। शनिवार 23 सितंबर को सेरेमनी लीला पैलेस में परिणीति की चूड़ा होगी। इस दौरान प्यार का खाना थीम पर लंच होगा। उस दिन शाम को एक डिनर पार्टी का विषय ‘लेटस पार्टी लाइक इन द नाइंटीस 90’ होगा। 24 सितंबर को राघव चड्डा होटल लेक पैलेस से दुल्हनिया को बारात के साथ लेने के लिए शाही बोट में होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बारात में उपस्थित होंगे। 25 सितंबर को विवाह बंधन में बंधने के बाद राघव और परिणीति के साथ सभी मेहमान वापस लौट जाएंगे।

 

Brajesh Kumar 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button