Chaupal KhabarPoliticsTop Story

कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर आखिरी वक्त पर लगा अड़ंगा…..

कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन में आखिरी वक्त पर अड़ंगा लग गया है। इस अड़ंगे का असर सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात, गोवा, असम, और हरियाणा पर भी दिखाई दे रहा है।

आप के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन में आखिरी वक्त पर अड़ंगा लग गया है। इस अड़ंगे का असर सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात, गोवा, असम, और हरियाणा पर भी दिखाई दे रहा है। कुछ सीटों पर उम्मीदवार वापस लेने को लेकर भी विचार-मंथन जारी है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के खाते में तीन सीटें आ रही हैं, लेकिन इसमें कांग्रेस अध्यक्ष खासतौर से आरक्षित सीट नॉर्थ वेस्ट चाहते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट, और ईस्ट दिल्ली पर कांग्रेस की आम आदमी पार्टी से बात चल रही है। इन तीनों सीटों पर 2019 के लोक सभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत सबसे ज़्यादा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दूसरी सबसे बड़ी समस्या गुजरात की भरूच सीट को लेकर है। कांग्रेस का बड़ा तबक़ा यह मानता है कि अहमद पटेल की कर्मभूमि रही भरूच सीट को आप को देना बड़ी गलती होगी। आदिवासी बाहुल्य इलाके में आम आदमी अपने ट्राइबल विधायक चैतर वसावा को लड़ाना चाहती है। चैतर आदिवासियों के अच्छे नेता माने जाते हैं और अभी एक मामले में जेल में हैं। कांग्रेस यह नहीं चाहती है कि भरूच सीट आम आदमी पार्टी को दे दी जाए, क्योंकि इससे सौराष्ट्र में आदिवासियों के पार्टी से चटकने का डर है।

गोवा में AAP अपना उम्मीदवार वापस लेगी। सामने आया है कि यहां की सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। और असम में उम्मीदवारों की वापसी पर फैसला अभी नहीं लिया गया है। AAP अपने 3 उम्मीदवारों को वापस लेने पर विचार कर सकती है। परन्तु AAP ने हरियाणा के 2-3 लोकसभा क्षेत्रों के नाम प्रस्तावित किए हैं, जिनमें से एक उन्हें आवंटित किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अड़ंगा जल्द ही सुलझा लिया जाएगा, और उम्मीद है कि चीजें जल्द ही पटरी पर आ जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button