ExclusiveTop Story

PM Modi ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, साथ में नीतीश कुमार भी दिखे।

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार पहुंचे हैं। वह थोड़ी देर में राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे।

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार पहुंचे हैं। वह थोड़ी देर में राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों के बारे में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या से जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं दिखे, जबकि पहले जानकारी आ रही थी कि सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ रहेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं और वहां के पुराने धरोहरों का मुआयना कर रहे हैं। पीएम मोदी का यूनिवर्सिटी में घूमते हुए वीडियो भी सामने आया है। गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन, विधायक और NDA के घटक दल के पदाधिकारियों ने किया। सभी से मिलने के बाद PM मोदी हेलीकॉप्टर से नालंदा के लिए चले गए। इसके बाद गया एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी पहुंचे, जहां मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े और जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन एस एम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विदेश मंत्री के साथ 16 सदस्यीय शिष्टमंडल सड़क मार्ग से नालंदा के लिए रवाना हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा बोले- अग्निपथ योजना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं हमे पक्की भर्ती से कम में नहीं मानेगी

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा। पीएम के आगमन के पहले सुरक्षा के दृष्टि से एसपीजी पहुंच गई है। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज गया में लैंड करेगा, जहां से वह राजगीर पहुंचेंगे। सबसे पहले 9 बजकर 45 मिनट पर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावेशष देखने नालंदा आएंगे। इसके बाद नालंदा यूनिवर्सिटी जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने वाला यदि डॉक्टर बन गया तो…’, NEET परीक्षा मामले में SC ने जाहिर की चिंता; NTA से मांगा जवाब.

नालंदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारी यूनिवर्सिटी के लिए बहुत ही यादगार क्षण होगा। यह हमारे लिए उत्सव जैसा है। PM के आगमन को लेकर राजगीर में सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर से रिहर्सल की गयी । इसी को ध्यान में रखते हुए SPG के अधिकारी चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं। PM के आगमन के मद्देनजर नालंदा में कई जगह रूट में बदलाव भी किया गया है। कारगिल चौक से नालंदा, सिलाव होते हुए राजगीर जाने वाले हाईवे पर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राजगीर जाने वाले वाहन पावापुरी, गिरियक होते हुए राजगीर जाएंगे। नवादा से आने वाली सभी गाड़ियां गिरीयक पावापुरी होते हुए बिहारशरीफ आएंगी। गया से बिहारशरीफ की ओर आने वाली गाड़ियां सरवहदा से खुदागंज, इस्लामपुर, एकंगरसराय होते हुए बिहारशरीफ आएंगी।

छबिलापुर से आने वाली सभी गाड़ियां परवलपुर होते हुए बिहारशरीफ आएंगी। छबिलापुर से राजगीर आने वाली सभी गाड़ियां कटारीमोड़, सीआरपीएफ कैम्प, विरायतन होते हुए राजगीर जाएंगी। नवादा से राजगीर आने वाली सभी गाड़ियां झूला मोड़, अम्बेदकर चौक, पीटीजेएम कॉलेज होते हुए राजगीर बाजार आएंगी। दीपनगर बाजार से राजगीर आने वाली सभी गाड़ियां वास्तु विहार, नानंद, गिरीयक रोड होते हुए राजगीर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button