PoliticsTop Story

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने AAP से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा.

दिल्ली में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका दिया है। दिल्ली के सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

दिल्ली में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका दिया है। दिल्ली के सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यह ऐलान उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान किया। राजेंद्र पाल गौतम का यह कदम आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह सीमापुरी विधानसभा सीट से मजबूत पकड़ रखने वाले विधायक माने जाते थे। अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह “सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के हितों की रक्षा के लिए” AAP से अलग हो रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, “सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी और भागीदारी के संघर्ष को जारी रखने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। जय भीम!”

खबर भी पढ़ें : सीताराम येचुरी की हालत नाजुक, फेफड़ों के संक्रमण के बाद वेंटिलेटर पर भर्ती.

कांग्रेस के लिए यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस लगातार अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में खबरें आ रही हैं कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी दी जा रही है कि दोपहर करीब 1.30 बजे यह दोनों ओलंपिक पदक विजेता कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह कांग्रेस के लिए एक और बड़ा राजनीतिक समर्थन होगा। हरियाणा में भी कांग्रेस गठबंधन को लेकर सक्रिय है। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची को लेकर इंतजार जारी है। हरियाणा कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची गठबंधन को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय न होने के कारण अटकी हुई है। कांग्रेस हाईकमान ने आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर विचार करने के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में गठबंधन के बारे में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

कांग्रेस और AAP के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। हरियाणा में AAP, कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती है और इसके तहत 10 सीटों की मांग कर रही है। हालांकि, कांग्रेस हाईकमान केवल 5 से 7 सीटें देने को तैयार है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी भी हरियाणा में अपनी राजनीतिक जमीन बनाने के लिए पांच सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में गठबंधन की राजनीति को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि गठबंधन को लेकर एक से दो दिन में स्थिति साफ हो सकती है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में सीट आवंटन और अन्य मुद्दों पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

खबर भी पढ़ें : अगर ट्रंप जीतते हैं, तो एलन मस्क होंगे ‘चीफ’, पूर्व राष्ट्रपति ने बताया- Tesla CEO को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी.

इस बीच, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने आधिकारिक तौर पर किसी भी दल के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर असहमति की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button