PoliticsTop Story

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा,’एक जुलाई से खातों में आने लगेंगे पैसे’, कुरुक्षेत्र रैली में कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा में चुनावी गतिविधियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हरियाणा में चुनावी गतिविधियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने हरियाणवी अंदाज में जनता का अभिवादन करते हुए कहा, “नौजवानों को मेरी राम-राम, आज गीता की धरती पर आकर मन्ने घणी खुशी हो रही है।” इस अनूठे अंदाज ने जनसभा में मौजूद लोगों को प्रभावित किया।प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों की प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने देश में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा था। पीएम मोदी ने कहा, “पहले ही एक करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं, और अब पिछले 100 दिनों में 11 लाख से ज्यादा नई लखपति दीदी बन गई हैं।” उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सरकार ने हाल ही में एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसका लाभ हरियाणा के लाखों परिवारों को मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने निर्णय लिया है कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा, “कोई गरीब हो या अमीर, 5 लाख रुपये तक बीमारी का खर्चा सरकार उठाएगी। अब बुजुर्गों के बच्चों को इलाज के खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह फिक्र आपका यह बेटा (मोदी) करेगा।” यह घोषणा हरियाणा के बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने से पहले ही 15 लाख करोड़ रुपये के नए काम शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह हरियाणा के विकास के लिए 24 घंटे समर्पित रहते हैं। मोदी ने कहा, “मुख्यमंत्री नायब सैनी की विनम्रता और सहजता हरियाणा का गौरव बढ़ाती है।”

खबर भी पढ़ें : ज्ञानव्यापी पर योगी आदित्यनाथ का बयान, ‘यह साक्षात शिव हैं, मस्जिद कहना दुर्भाग्य.

अपने राजनीतिक अनुभव को साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हरियाणा ने राजकाज की हैट्रिक लगाने का मन बना लिया है।” उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता हमेशा दिल्ली की सत्ता के साथ चलती है, और इस बार भी भाजपा को हरियाणा में समर्थन मिलेगा।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के सुशासन और विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पहले किसान मुआवजे के तौर पर मात्र 200 रुपये के चेक प्राप्त करते थे, जबकि आज किसान अपनी फसल बेचकर पूरी कीमत प्राप्त करते हैं। सैनी ने कहा कि हरियाणा के बुजुर्गों को अब 3000 रुपये पेंशन मिलती है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

खबर भी पढ़ें : राहुल गांधी के आरक्षण बयान के खिलाफ आरपीआई करेगी ‘जूते मारो आंदोलन’

प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही लोगों ने उनका खड़े होकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री सैनी ने पीएम मोदी को धान की फसल का गुच्छा और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस जनसभा में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने हरियाणा में भाजपा के प्रति जनसमर्थन को दर्शाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button