PoliticsTop Story

हरियाणा दौरे पर अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना सरकार बनना मुश्किल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा दौरे पर हैं। यमुनानगर के जगाधरी में आयोजित जनसभा के दौरान वह पार्टी प्रत्याशी आदर्श पाल के लिए प्रचार कर रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा दौरे पर हैं। यमुनानगर के जगाधरी में आयोजित जनसभा के दौरान वह पार्टी प्रत्याशी आदर्श पाल के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस जनसभा और रोड शो को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनका रोड शो जगाधरी के झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगा। केजरीवाल ने अपने भाषण में हरियाणा में राजनीतिक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बदलाव में आम आदमी पार्टी की अहम भूमिका होगी। हमने आकलन किया है, और मुझे यकीन है कि AAP के समर्थन के बिना हरियाणा में अगली सरकार नहीं बनेगी।”

खबर भी पढ़ें : चंद्रयान-4 मिशन को मिली कैबिनेट से मंजूरी, 2104.06 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में जो काम किया है, वही मॉडल वह हरियाणा में लागू करना चाहते हैं। उन्होंने अपने रोड शो के दौरान जनता को यह विश्वास दिलाया कि हरियाणा में भी आप उसी तरह से काम करेगी जैसे उसने दिल्ली में किया है। रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया और हरियाणा की जनता से वादा किया कि वे भी उन्हीं योजनाओं से लाभान्वित होंगे। इनमें प्रमुख रूप से पांच गारंटी शामिल हैं:

1.  हरियाणा में सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का वादा।
2.  मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल लागू करने का आश्वासन।
3.  युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना।
4.  महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्यक्रम।
5.  गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार।

खबर भी पढ़ें : 41 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर आज से करेंगे काम पर वापसी.

जगाधरी में रोड शो के बाद अरविंद केजरीवाल हरियाणा के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उनकी प्रचार यात्रा में डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन जगहों पर केजरीवाल पार्टी के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाएंगे और जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button