Politics

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढा पर पॉक्सो एक्ट में करवाई की तैयारी,आज सुबह पुलिस उनके घर पहुंची,

गुरुवार सुबह पुलिस राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची। राजेंद्र गुढ़ा को पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि गुढ़ा ने एक लाल डायरी के कुछ पन्ने पढ़कर सुनाए थे। डायरी में अशोक गहलोत के बेटे वैभव को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का अध्यक्ष बनाने के लिए धन का सौदा बताया गया है।

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, जिन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था ,उनकी मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। आज सुबह बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के घर पॉक्सो कानून के एक मामले में पुलिस उनके घर पहुंची है। इस दौरान गुढ़ा से भी पूछताछ किया  गया। गुढ़ा के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

बता दें कि पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पिछले कुछ दिनों से राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उनकी लाल डायरी से राज्य की सियासत में घमासान मचा हुआ है। इन्तेजार के बाद राजेंद्र गुढ़ा ने बुधवार को लाल डायरी के तीन पन्ने सार्वजनिक किए। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का अध्यक्ष बनाने के लिए हुए पैसों के लेन-देन का पूरा उल्लेख है।

 

मंत्री पद से बर्खास्त हुए गुढ़ा का कहना है कि राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और सीएम के विश्वस्त धर्मेंद्र राठौड़ ने इन पेजों में वैभव और आरसीए के सचिव भवानी सामोता के बीच एक सौदा बताया है। गुढ़ा कहता है कि डायरी में राठौड़ की हैंडराइटिंग है। डायरी का एक पेज सीएम के ओएसडी से धन का लेनदेन बताता है।

 

उधर, बुधवार को बीजेपी विधायकों ने इस डायरी को लेकर विधानसभा में हंगामा किया और नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दो बार सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित की। फिर भी शांति नहीं हुई, इसलिए अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूछा कि कांग्रेस आलाकमान क्या कर रहा है?

 

हाल ही में गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में विधानसभा में घेरा था। मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया। तब गुढ़ा ने कहा कि उसके पास एक लाल डायरी है। 24 जुलाई को उन्होंने यह डायरी विधानसभा में प्रदर्शित की।

 

Brajesh Kumar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button