Politics

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा BJP द्वारा रची जा रही है उनकी सरकार को गिराने की साजिश,आखिर क्या है बीजेपी ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हाल ही में उन्होंने दिल्ली में हमारे 7 विधायकों से संपर्क किया और कहा कि 'हम कुछ दिनों के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है उन्होंने बताया की हाल ही में आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए ₹25 करोड़ की पेशकश की गई थी।

 

Arvind Kejriwal Alleges Conspiracy To Topple Delhi Govt, Claims BJP Offered  Rs 25 Crore To AAP MLAs

 

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हाल ही में उन्होंने दिल्ली में हमारे 7 विधायकों से संपर्क किया और कहा कि ‘हम कुछ दिनों के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे।’ उसके बाद हम विधायकों को तोड़ देंगे। 21 विधायकों से बात हो चुकी है। दूसरों से भी बात कर रहे हैं। जिसके बाद हम दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को गिरा देंगे। आप भी आ जाओ।

 

केजरीवाल ने आगे कहा कि हालाँकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन जानकारी के मुताबिक़ केवल इतना ही पता लगा की  उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और आप के सभी मना कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है की किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  क्या है? RJD का ‘मिशन 16 Nitish Kumar को झटका देने के लिए Lalu Yadav और Tejashwi का बड़ा गेम प्लान!

पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और दिल्ली जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं, जिनके अंदर वह फूट डालने में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

 

Delhi Assembly: BJP to bring no-confidence motion against Kejriwal  government today - The Week

 

आप प्रमुख केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा की ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए आम आदमी पार्टी ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने हार नहीं मानी और जो भी हमे दिल्ली की जनता के लिए करना था कर के रहे हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। इसीलिए यह बस एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।

 

वहीं, बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ शुरू कर दिया है बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ के माध्यम से दिखाया है कि वह तैयार है दिल्ली की राजनीति में नए खेल का समर्थन करने के लिए। इससे साफ है कि आगामी चुनावों में दिल्ली में हुई गतिविधियों में और भी रोमांच हो सकता है। अब यह देखना है कि इस नए राजनीतिक दांव में कौन आगे बढ़ेगा और कौन पीछे हटेगा।

 

 

दिल्ली की जनता को इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने का दौर है, जिससे वह अपने नेताओं की चुनौती का सामना कर सकेगी और अपनी राजनीतिक भविष्य को सुनिश्चित कर सकेगी। अब देखने वाली बात यह होगी की दिल्ली की जनता किसे अपना समर्थन देती है।

 

By Neelam Singh.

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button