Chaupal KhabarPoliticsTop Story

भाजपा से टिकट कटा तो किस इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी? सपा और बसपा ने भी नहीं खोले अभी अपने पत्ते

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में सोमवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में सोमवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा के साथ ही सहयोगियों की दी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा हुई।

बरेली मंडल की तीन लोकसभा सीटों, बरेली, बदायूं, और पीलीभीत, पर भाजपा के दावेदारों को टिकट का इंतजार है। उम्मीद थी कि पार्टी की दूसरी सूची में इन सीटों पर प्रत्याशी तय हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बुधवार को दूसरी सूची जारी होने के बाद तीनों लोकसभा क्षेत्रों में बदलाव के कयास और तेज हो गए। बरेली सीट से सांसद संतोष गंगवार की लगातार दसवीं बार उम्मीदवारी में उम्र आड़े आ रही है। हेमा मालिनी समेत कुछ अन्य नेताओं को टिकट मिलने का हवाला देकर वह अपने पक्ष में मजबूत पैरवी में जुटे हैं।

बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य के सामने उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा के खिलाफ लगातार विवादित बयानों ने संकट खड़ा कर रखा था। हालांकि, स्वामी प्रसाद ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन कर समाजवादी पार्टी से राहें जुदा कर ली हैं। इसके जरिये संघमित्रा लगातार दूसरी बार टिकट हासिल करने की कोशिश में हैं। पीलीभीत से पिछले चुनाव में भाजपा से वरुण गांधी जीते थे, लेकिन कुछ ही दिनों बाद से उनके तेवर बदल गए। वह कई बार अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े करते और उससे सवाल करते नजर आए। अभी तक इस सीट पर भाजपा ने पत्ते नहीं खोले हैं। सपा और बसपा भी अभी चुप्पी साधे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:राज ठाकरे और बीजेपी को क्यों है एक-दूसरे की जरूरत ठाकरे कार्ड, मराठी वोटों का गणित और हिंदुत्व की पिच।

ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण गांधी की ओर टिकट कटने या मिलने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि टिकट कटने पर वो किसी दूसरे दल से मैदान में उतर सकते हैं। अखिलेश यादव ने वरुण गांधी को भी टिकट देने को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने इस पर विचार करने की बात कही है। अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह बातें कहीं। पिछले कुछ दिनों में अखिलेश ने कैसरगंज से भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह को टिकट देने पर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आप लोग (संवाददाता) कह रहे हो तो टिकट दे देंगे। फिर यह पूछे जाने पर कि ब्रजभूषण आपके संपर्क में हैं, उन्होंने कहा कि ब्रजभूषण सिंह मेरे संपर्क में नहीं हैं।

ये भी देखें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button