PoliticsTop Story

मनोज तिवारी-कन्हैया कुमार वाली नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट पर सबसे ज़्यादा 28 कैंडिडेट, दिल्ली की 7 सीटों पर 162 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जोरदार घमासान महसूस हो रहा है,  दिल्ली में चुनावी मैदान में इंडिया ब्लॉक, बीजेपी, कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच एक सख्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जोरदार घमासान महसूस हो रहा है,  दिल्ली में चुनावी मैदान में इंडिया ब्लॉक, बीजेपी, कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच एक सख्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 162 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे, जिसमें से सबसे अधिक उम्मीदवार उत्तर पूर्वी दिल्ली से हैं। नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई थी और 6 मई तक चली थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख के बाद, दिल्ली में कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें सबसे अधिक उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके बाद नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के उम्मीदवारों की संख्या भी काफी अधिक है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कुछ आँकड़े साझा किए है जिनके अनुसार, नई दिल्ली लोकसभा सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की संख्या 17 हैं, जो  सात निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे कम है।और उत्तर पूर्वी दिल्ली से 28 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भी निर्वाचन क्षेत्रों से क्रमशः 25, 20 और 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बीजेपी, कांग्रेस, और आप के बीच सीधी लड़ाई की बात है। कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे के तहत, दिल्ली में गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी 4 लोकसभा सीटों पर, जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। AAP के सोमनाथ भारती नई दिल्ली सीट से भाजपा के बांसुरी स्वराज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। तिवारी इस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  रूस ने किया बड़ा दावा कहा, भारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा अमेरिका.

आप के कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से मैदान में हैं और उनका मुकाबला हर्ष मल्होत्रा से होगा, जबकि AAP के महाबल मिश्रा का मुकाबला पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के कमलजीत सहरावत होगा। वही चांदनी चौक सीट पर बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल का के सामने दिग्गज कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल से है , जबकि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज का मुकाबला योगेंद्र चंदोलिया से हो रहा है। बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी भी दक्षिणी दिल्ली से मैदान में हैं और उनके सामने आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान चुनावी मैदान में उतरे हैं।हालाँकि दिल्ली में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होना है , जिसके बाद वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button