ExclusivePoliticsTop Story

दिल्ली में पानी की आपूर्ति के लिए जल मंत्री का अनिश्चितकालीन अनशन आज से शुरू, आतिशी दोपहर 12 बजे ‘पानी सत्याग्रह’ करेंगी आरंभ.

दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगी।

दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगी। इससे पहले आतिशी सुबह 11 बजे राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देंगी। आतिशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि जब तक पानी नहीं मिलेगा तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए जल मंत्री आतिशी आज यानि शुक्रवार दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाली हैं। इस मुद्दे को लेकर जल मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि दिल्ली में पानी की कमी बरकरार है। आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा है। हर संभव प्रयास के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही है।

आतिशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि जब तक पानी नहीं मिलेगा तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए जल मंत्री आतिशी आज यानि शुक्रवार दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाली हैं।

ये खबर भी पढ़ें : 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर EVM जांच की याचिका, किन पार्टियों ने चुनाव आयोग से की मांग

आतिशी ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह के सिद्धांत का अनुसरण करने की बात कही है। उन्होंने लिखा है, “महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूँगी। सुबह 11 बजे राजघाट जाऊँगी और गांधी जी को श्रद्धांजलि दूँगी। 12 बजे से भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत करूँगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन पर रहूँगी।” हालाँकि इससे पहले, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिलाने के लिए आइएनडीआइ गठबंधन से समर्थन मांगा जा चुका है। संजय सिंह ने एक प्रेसवार्ता में भाजपा पर दिल्ली में जल संकट उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं, जबकि उन्हें हरियाणा भवन के सामने प्रदर्शन करना चाहिए ताकि दिल्ली को पानी मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें : राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा: युद्ध रुकवा दिए, पर NET परीक्षा का पेपर लीक रोकने में विफल रहे’

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं और भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली को उसके हक का पानी दिलाने के लिए हरियाणा सरकार पर दबाव बनाने की आवश्यकता है और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार का कहना है कि हरियाणा से मिलने वाला पानी दिल्ली की जल आपूर्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसकी कमी से दिल्ली के लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर आतिशी का अनशन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो दिल्ली के लोगों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button