ExclusiveTop Story

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी, बुधवार देर रात हुए थे भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई है। भाजपा नेता को तबीयत बिगड़ने पर बुधवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। हाल ही में, 30 मार्च 2024 को, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बृहस्पतिवार दोपहर को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया और वह अपने आवास के लिए रवाना हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, यूरिन में संक्रमण के कारण उन्हें बुधवार देर रात एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया संसद में बड़ा ऐलान ,बुजुर्गों के लिए विशेष लाभ की घोषणा

एम्स के डॉक्टरों के अनुसार, भाजपा नेता की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया था। यूरिन में संक्रमण से संबंधित परेशानी के चलते यूरोलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें रात 10.28 बजे ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। यूरोलाजी के डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : UN में पाकिस्तान को फिर मिली खरी-खरी, कश्मीर का मुद्दा उठाकर फंसा, भारत ने लताड़ते हुए कहा- ध्यान भटकाने की कोशिश न करें

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची में हुआ था। 1942 में वह स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए। आडवाणी ने 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में, लालकृष्ण आडवाणी ने पहले गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) की कैबिनेट में उपप्रधान मंत्री के रूप में सेवा की। हाल ही में 30 मार्च 2024 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उनके लंबे और महत्वपूर्ण राजनीतिक जीवन और देश के प्रति उनके योगदान के लिए दिया गया। आडवाणी के नेतृत्व और समर्पण ने भाजपा को एक मजबूत और प्रमुख राजनीतिक दल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एम्स से छुट्टी मिलने के बाद, आडवाणी अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखी है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य में सुधार और उन्हें एम्स से छुट्टी मिलने की खबर ने उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ा दी है। सभी उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button