ExclusiveTop Story

पुणे पुलिस का बड़ा अपडेट, पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर अवैध पिस्तौल रखने के आरोप में गिरफ्तार..

पूजा खेडकर के विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में उनकी मां मनोरमा खेडकर भी विवादों में घिरी थीं जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें उन्हें पिस्तौल लहराते हुए देखा गया। इस घटना के बाद से ही मनोरमा खेडकर और उनके पति दिलीप खेडकर फरार थे।

पूजा खेडकर के विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में उनकी मां मनोरमा खेडकर भी विवादों में घिरी थीं जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें उन्हें पिस्तौल लहराते हुए देखा गया। इस घटना के बाद से ही मनोरमा खेडकर और उनके पति दिलीप खेडकर फरार थे। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने हाल ही में इस मामले में बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है। मनोरमा खेडकर को आज सुबह पुणे पुलिस ने अवैध बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी उस वायरल वीडियो के कारण हुई है जिसमें मनोरमा खेडकर पुणे जिले के मुलशी गांव में जमीन विवाद के दौरान स्थानीय किसानों से झगड़ते हुए पिस्तौल लहराते हुए नजर आई थीं। वीडियो में वह एक किसान से तीखी बहस कर रही थीं जो उनसे जमीन के दस्तावेज दिखाने की मांग कर रहा था। जैसे ही बहस बढ़ी, मनोरमा ने धमकी भरे अंदाज में पिस्तौल लहराई, लेकिन कैमरे को देखकर तुरंत उसे छिपा दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तलाश शुरू कर दी। पौड पुलिस ने खेड़कर दंपत्ति और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति हटाना या छिपाना) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

खबर भी पढ़ें :“डोडा मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, ओवैसी और महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना”

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि मनोरमा खेडकर को रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है और उन्हें पुणे लाया जा रहा है, जहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में मनोरमा, उनके पति और अन्य पांच लोगों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। इस घटना ने पूजा खेडकर और उनके परिवार को एक बार फिर विवादों में ला दिया है, और अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button