PoliticsTop Story

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की 5 गारंटी,- मुफ्त बिजली से लेकर रोजगार तक”

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी, सुनीता केजरीवाल, आज हरियाणा दौरे पर पहुंचीं और पंचकूला में पार्टी की पाँच गारंटियों की घोषणा की।

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी, सुनीता केजरीवाल, आज हरियाणा दौरे पर पहुंचीं और पंचकूला में पार्टी की पाँच गारंटियों की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, सांसद संजय सिंह और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यह गारंटी लॉन्च की गईं।

पहली गारंटी: मुफ्त और 24 घंटे बिजली
सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा के लिए भी मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया। इसके साथ ही पुराने घरेलू बिजली के बकाया बिल माफ करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पावर कट्स को खत्म कर 24 घंटे निर्बाध बिजली की सुविधा दी जाएगी।

खबर भी पढ़ें :“यूपीएससी अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, कहा निजी कारणों से छोड़ रहे है पद।

दूसरी गारंटी: मुफ्त और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं
आप पार्टी का दावा है कि हर गांव और शहर में मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे, जैसे दिल्ली और पंजाब में किए गए हैं। सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक बनाया जाएगा और नए अस्पताल भी खोले जाएंगे। हरियाणवी नागरिकों को मुफ्त इलाज, टेस्ट, दवाइयाँ, ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। इससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी और उनके पैसे बचेंगे।

तीसरी गारंटी: अच्छी, बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा
दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी शिक्षा माफिया का खात्मा किया जाएगा। सरकारी स्कूलों को इतना बेहतरीन बनाया जाएगा कि लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाएंगे। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और नाजायज फीस बढ़ोतरी को रोका जाएगा।

खबर भी पढ़ें :“कांवड़ यात्रा के दौरान नेम प्लेट आदेश पर विवाद, योगी सरकार की आलोचना और एनडीए में मतभेद”

चौथी गारंटी: महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये
आप पार्टी ने हरियाणा की सभी माताओं और बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वादा किया है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और उन्हें किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

पांचवी गारंटी: हर युवा को रोजगार
आप पार्टी का दावा है कि हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियों और 3 लाख से अधिक प्राइवेट नौकरियों की व्यवस्था की गई। दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से अधिक प्राइवेट नौकरियों की व्यवस्था की गई। यही मॉडल हरियाणा में भी लागू किया जाएगा।

इस टाउनहॉल बैठक में सुनीता केजरीवाल ने पार्टी की गारंटियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल एक आबकारी मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं, पर उनके विचार और योजना पार्टी आगे बढ़ा रही है। इस तरह आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लोगों के लिए पांच गारंटी पेश कर चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button