AyodhyaRamMandir - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Wed, 19 Jun 2024 08:02:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg AyodhyaRamMandir - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 अयोध्या के राम मंदिर परिसर में हुई फायरिंग, एक SSF जवान की गोली लगने से मौत। https://chaupalkhabar.com/2024/06/19/ram-mandir-parish-of-ayodhya/ https://chaupalkhabar.com/2024/06/19/ram-mandir-parish-of-ayodhya/#respond Wed, 19 Jun 2024 08:02:05 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=3636 अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक एसएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात जवान को बुधवार सुबह 5.25 बजे अचानक गोली मार दी गयी। अचानक गोली की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गयी जिसके बाद साथी जवानों ने तत्काल ही …

The post अयोध्या के राम मंदिर परिसर में हुई फायरिंग, एक SSF जवान की गोली लगने से मौत। first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक एसएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात जवान को बुधवार सुबह 5.25 बजे अचानक गोली मार दी गयी। अचानक गोली की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गयी जिसके बाद साथी जवानों ने तत्काल ही घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया हालाँकि देरी होने के कारण ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने घायल जवान को मृत घोषित कर दिया। अभी तक गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आला अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया है। राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद यह ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले मार्च में भी मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक पीएसी प्लाटून कमांडर को संदिग्ध हालात में सीने में गोली लगी थी।

राम जन्म भूमि परिसर में गोली लगने से मरने वाला जवान अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला था। उसका नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा बताया गया है। अधिकारियों ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है। बता दें कि एसएसएफ का गठन खासतौर पर राम मंदिर की सुरक्षा के लिए ही किया गया है। अयोध्या राम मंदिर परिसर में किसी सुरक्षा कर्मी को गोली लगने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले मार्च के आखिर में भी एक पीएसी प्लाटून कमांडर राम प्रसाद को संदिग्ध हालात में गोली लगी थी।

ये खबर भी पढ़ें :PM Modi ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, साथ में नीतीश कुमार भी दिखे।

राम जन्म भूमि परिसर में गोली लगने से मरने वाला जवान अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला था। उसका नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा बताया गया है।

राम जन्म भूमि परिसर में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले जवानों की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की गहन जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। राम मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित एसएसएफ (Special Security Force) विशेष रूप से प्रशिक्षित बल है। इसका उद्देश्य मंदिर और इसके परिसर की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय इंतजाम किए गए हैं, लेकिन बावजूद इसके दो जवानों की संदिग्ध मौतों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की गंभीरता को उजागर किया है।

ये खबर भी पढ़ें :सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने वाला यदि डॉक्टर बन गया तो…’, NEET परीक्षा मामले में SC ने जाहिर की चिंता; NTA से मांगा जवाब.

घटना के तुरंत बाद उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। पुलिस भी मामले की तहकीकात में जुटी है। जवान के परिवार को घटना की पूरी जानकारी दी गई है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर पहले से ही कड़े इंतजाम हैं। एसएसएफ और पीएसी के जवान दिन-रात निगरानी करते हैं। सुरक्षा के इन उपायों के बावजूद ऐसी घटनाओं का होना गंभीर चिंता का विषय है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा और भविष्य में सुरक्षा के और भी कड़े उपाय किए जाएंगे। अंत में, राम मंदिर परिसर में सुरक्षा कर्मियों की संदिग्ध मौतों ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी कमी न रह जाए। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

The post अयोध्या के राम मंदिर परिसर में हुई फायरिंग, एक SSF जवान की गोली लगने से मौत। first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/06/19/ram-mandir-parish-of-ayodhya/feed/ 0
रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने बोला 500 साल बाद अपने घर (अयोध्या ) में जन्मदिन मना रहे भगवान राम. https://chaupalkhabar.com/2024/04/17/ramlala-ka-surya-tilak-pm/ https://chaupalkhabar.com/2024/04/17/ramlala-ka-surya-tilak-pm/#respond Wed, 17 Apr 2024 08:40:26 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2952 पीएम नरेंद्र मोदी ने आज असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने असम के लोगों को सुनहरे भविष्य की भवना दिलाई और उन्हें अपने कामों के लिए प्रतिबद्धता दी। पीएम मोदी ने असम के लोगों को याद दिलाया कि साल 2014 में जब वे उनके बीच आए, तो वे एक उम्मीद लेकर …

The post रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने बोला 500 साल बाद अपने घर (अयोध्या ) में जन्मदिन मना रहे भगवान राम. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने असम के लोगों को सुनहरे भविष्य की भवना दिलाई और उन्हें अपने कामों के लिए प्रतिबद्धता दी। पीएम मोदी ने असम के लोगों को याद दिलाया कि साल 2014 में जब वे उनके बीच आए, तो वे एक उम्मीद लेकर आए थे। वे दोबारा 2019 में एक विश्वास लेकर आए थे और अब 2024 में जब वे असम में हैं, तो वे पूरी तरह से अपनी गारंटी लेकर आए हैं।

मोदी ने उन्हीं लोगों से कहा कि उनकी गारंटी का मतलब है कि वे अपने वादों को पूरा करेंगे और उन्हें अधिक विकास और प्रगति की दिशा में ले जाएंगे। वह आगे बढ़ते हुए कहा, “BJP वह पार्टी है, जो सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आधारित है। NDA सरकार की योजनाओं में भेदभाव नहीं होता है, हर कोई इसके लाभान्वित होता है।”उन्होंने निश्चित किया कि उनकी सरकार हर नागरिक को उस सुविधा और विकास का लाभ पहुंचाएगी, जिसके वह पात्र हैं।

अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर भगवान राम का सूर्याभिषेक हो रहा है, जिसकी ख़बर पीएम मोदी ने शेयर की। उन्होंने बताया कि अयोध्या के रामलला मंदिर में इस मौके पर राम का सूर्य तिलक किया जा रहा है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए ‘जय श्री राम’ का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक हो रहा है, तो हम अपने मोबाइल के किरण भेज रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 500 सालों बाद भगवान राम अपने आदर्श में वापस आ रहे हैं और उन्हें उनके घर में ‘बर्थडे’ मनाने का समय आया है।

ये खबर भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का गणित, कन्हैया कुमार के आने से मनोज तिवारी की सीट पर कैसे टाइट हो गई है फाइट.

उन्होंने असम के लोगों को धन्यवाद दिया कि वे भाजपा को अपना विश्वास दिए और उन्हें अपनी सरकार चुनने का मौका दिया। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने अलगाववाद को बढ़ावा दिया है, जबकि उनकी सरकार ने शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किये हैं।

ये भी देखें: 

The post रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने बोला 500 साल बाद अपने घर (अयोध्या ) में जन्मदिन मना रहे भगवान राम. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/04/17/ramlala-ka-surya-tilak-pm/feed/ 0
पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर अमित शाह ने कि टिप्पणी, जम्मू-कश्मीर को लेकर पंडित नेहरू ने की थी सबसे बड़ी गलती. https://chaupalkhabar.com/2024/04/02/ex-prime-minister/ https://chaupalkhabar.com/2024/04/02/ex-prime-minister/#respond Tue, 02 Apr 2024 06:14:46 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2807 अमित शाह ने राजस्थान के जोधपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। उन्होंने आगे  कहा कि आर्टिकल 370 को खत्म न करके पंडित नेहरू ने जो  गलती की थी उसे  मोदी सरकार द्वारा  ठीक किया गया । इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने राम …

The post पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर अमित शाह ने कि टिप्पणी, जम्मू-कश्मीर को लेकर पंडित नेहरू ने की थी सबसे बड़ी गलती. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
अमित शाह ने राजस्थान के जोधपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। उन्होंने आगे  कहा कि आर्टिकल 370 को खत्म न करके पंडित नेहरू ने जो  गलती की थी उसे  मोदी सरकार द्वारा  ठीक किया गया । इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर का न केवल शिलान्यास किया बल्कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भी की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर, अनुच्छेद 370 और जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। इस गलती को केंद्र की मोदी सरकार ने पांच अगस्त 2019 को खत्म किया और जम्मू कश्मीर में तिरंगा फहराया। अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा हमेशा राम मंदिर के मुद्दे को नजरअंदाज किया गया, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा, ”70 साल तक कांग्रेस पार्टी ‘राम जन्मभूमि’ पर राम मंदिर के मुद्दे से भटकती रही, लेकिन पीएम मोदी ने न केवल शिलान्यास किया, बल्कि 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ भी की।

‘कुछ महीने पहले लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर बहस का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि नेहरू ने “दो गलतियां” कीं। पहली गलती की जम्मी कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ पूरी जीत हासिल किए बिना युद्धविराम की घोषणा कर दी। दूसरी यह कि कश्मीर (1948 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान) और कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में भी ले गये।

ये खबर भी पढ़ें: “जो इस पर नृत्य कर रहे हैं, उन्हें पछताना होगा,” पीएम मोदी ने चुनावी बॉन्ड डेटा मुद्दे पर कहा।

शाह ने कहा कि अगर नेहरू ने सही कदम उठाया होता तो पीओके आज भारत का अभिन्न अंग होता। अमित शाह मंगलवार को कर्नाटक दौरे पर जाने वाले हैं। उनके दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम में एक रोड शो भी शामिल है। शाह मंगलवार सुबह बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य लोकसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर नेतृत्व और संगठनात्मक ताकत को मजबूत करना है।

ये भी देखें:

The post पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर अमित शाह ने कि टिप्पणी, जम्मू-कश्मीर को लेकर पंडित नेहरू ने की थी सबसे बड़ी गलती. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/04/02/ex-prime-minister/feed/ 0
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या कह रहा है, विदेशी मीडिया https://chaupalkhabar.com/2024/01/23/what-is-the-foreign-media-saying-about-ramlalas-life-consecration-in-ayodhya/ https://chaupalkhabar.com/2024/01/23/what-is-the-foreign-media-saying-about-ramlalas-life-consecration-in-ayodhya/#respond Tue, 23 Jan 2024 07:54:47 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2194 आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, जिसके साथ देशभर में उत्सव का माहौल है। इस महत्वपूर्ण घड़ी के साथ-साथ, भारत के बाहर भी इस घटना की चर्चा हो रही है, खासकर पाकिस्तान और कतर जैसे देशों में। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की रूपरेखा में …

The post अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या कह रहा है, विदेशी मीडिया first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, जिसके साथ देशभर में उत्सव का माहौल है। इस महत्वपूर्ण घड़ी के साथ-साथ, भारत के बाहर भी इस घटना की चर्चा हो रही है, खासकर पाकिस्तान और कतर जैसे देशों में। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की रूपरेखा में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अद्वितीय अनुष्ठान हो गाया हैं।, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर बारह बजकर 5 मिनट तक चला, जिसे लोग दीवाली की तरह मना रहे हैं।

 

अयोध्या में हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आभास पूरे देश में है, और लोग इसे एक अद्वितीय सांस्कृतिक मोमेंट के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। इस घड़ी में पाकिस्तान की मीडिया भी ध्यान दे रही है और उनके अखबारों में यह दिखा रहा है कि “बाबरी मस्जिद को गिराकर बनाए गए राम मंदिर में आज पीएम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं।”

 

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार, ‘द डॉन,’ ने एक ऑपिनियन लेख प्रकाशित किया है जिसमें लेखक परवेज हुदभोय ने कहा है कि इस घड़ी में हिंदुत्व एक संदेश भेज रहा है जो दो वर्गों को निशाना बना रहा है। पहला वर्ग है भारत के मुसलमान, और दूसरा वर्ग है भारतीय राजनीति में विपक्षी दल, जो इसे एक धार्मिक मुद्दा बना रहा है। लेख में व्यक्त किया गया है कि नए भारत में धार्मिक साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने का संकेत है और यह विवाद के स्थान पर एक विशाल हिंदू नगरी का निर्माण कर रहा है, जो वेटिकन सिटी की तरह होने के लिए तैयार है।

 

ये खबर भी पढ़ें :  ‘प्राण प्रतिष्ठा में न आने वाले… इफ्तार में जरूर जाते बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य

पाकिस्तानी अखबार ने आगे कहा है कि हिंदुत्व के द्वारा मदरसे और पुरानी लाइब्रेरी को जलाने के बारे में चर्चा करते हुए बात कही, ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने वाली भीड़ ने मार्च 2023 में एक सदी पुराने मदरसे और लाइबरेरी को जला दिया था। इसके साथ ही, लेखक ने याद दिलाया कि ऐतिहासिक घटनाओं में हिंदुत्ववादियों के साथियों ने इस तरह की हरकतें की हैं। लेख में आगे कहा गया है कि इस घड़ी में हिंदुत्व ने नए भारत में धार्मिक साम्प्रदायिकता को मजबूती से माना जा रहा है और इससे विपक्षी दलों को भी सावधान रहना चाहिए, अगर वे धार्मिक पिच पर नहीं आना चाहते हैं।

 

 

पाकिस्तान के अखबार ‘पाकिस्तान टुडे’ ने लिखा है कि आज का मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी के चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है, जो भारत में मई में होने वाले आम चुनावों के लिए हैं। अखबार के द्वारा कहा गया की राम मंदिर को पूर्ण रूप से अगले लोकसभा चुनाव के मुद्दे के मुद्दे के रूप में ही देखा जायगा, लेख में इस घड़ी के राजनीतिक महत्व को बताते हुए कहा गया है कि अयोध्या में मंदिर स्थल विवाद ने बहुसंख्यक हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच एक सदी से भी अधिक समय तक रहा है। साल 1992 में हुए बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद से ही यह मुद्दा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच एक दीवार बना रहा है।

 

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद, जिसमें जमीन हिंदुओं को सौंपी गई थी, आज भी यह विवाद एक समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और राम मंदिर का निर्माण जोरदार धमाके के साथ शुरू हो रहा है। पाकिस्तानी अखबार ने इसे “हिंदू समूह द्वारा जागृति का संकेत” कहा है, जो सामरिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण घटना है।

 

कतर स्थित टीवी नेटवर्क अलजजीरा ने एक ऑपिनियन लेख में व्यक्त किया है कि “भारत की धर्मनिरपेक्षता भगवा राजनीति के पहाड़ तले दब गई है।” वहां के लेखक ने इसे एक पैम्फलेट के रूप में चित्रित करते हुए कहा है कि भारत धर्मनिरपेक्षता के अपने सिद्धांतों से दूर हो चुका है और अयोध्या में इसकी मृत्यु हो गई है। नेपाल के प्रमुख अखबार ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मंदिर के उद्घाटन में व्यक्ति लाइमलाइट बटोर रहे हैं, अखबार द्वारा अपने लेख द्वारा यह भी बात कही गयी की भारत धर्मनिरपेक्षता के अपने सिद्धांत से काफी दूर चला गया है जिसकी झलक अयोध्या में आज देखने को मिल रही है।

 

By Neelam Singh.

 

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

The post अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या कह रहा है, विदेशी मीडिया first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/01/23/what-is-the-foreign-media-saying-about-ramlalas-life-consecration-in-ayodhya/feed/ 0
‘प्राण प्रतिष्ठा में न आने वाले… इफ्तार में जरूर जाते बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य https://chaupalkhabar.com/2024/01/20/deputy-cm-keshav-maurya-said-those-who-do-not-come-to-pran-pratistha-should-definitely-attend-iftar/ https://chaupalkhabar.com/2024/01/20/deputy-cm-keshav-maurya-said-those-who-do-not-come-to-pran-pratistha-should-definitely-attend-iftar/#respond Sat, 20 Jan 2024 13:01:21 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2191 उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य साहित्य मंच पर बयान करते हुए विपक्षी नेताओं पर तीखे तरीके से निशाना साधते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में आने से मना करने वालों को यदि इफ्तार का न्योता मिला होता, तो वे जरूर जाते। उन्होंने साहित्य का महत्व उजागर किया और उत्तर प्रदेश की साहित्यिक …

The post ‘प्राण प्रतिष्ठा में न आने वाले… इफ्तार में जरूर जाते बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य साहित्य मंच पर बयान करते हुए विपक्षी नेताओं पर तीखे तरीके से निशाना साधते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में आने से मना करने वालों को यदि इफ्तार का न्योता मिला होता, तो वे जरूर जाते। उन्होंने साहित्य का महत्व उजागर किया और उत्तर प्रदेश की साहित्यिक धारा की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।डिप्टी सीएम ने भाजपा के नेतृत्व में आए हुए विभिन्न मुद्दों पर विचार किए और स्थायी समाधानों की मांग की।

 

Yogi Adityanath's Deputy Keshav Prasad Maurya Says Those In Skull Caps  Threatened Traders Before BJP Came To Power In Uttar Pradesh

 

 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर सिर्फ मंदिर नहीं, बल्कि एक राष्ट्र मंदिर है, जो समृद्धि और एकता की ओर पथ प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही, उन्होंने सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार की बात करके कांग्रेस की राजनीतिक दृष्टिकोण की आलोचना की और कहा कि काशी, मथुरा, और अयोध्या को क्यों छोड़ दिया गया, जो एक छोटी सोच का परिचायक है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ उनके तीखे तरीके से उठाए गए सवालों में, केशव प्रसाद ने भगवान राम के जीवन की अद्वितीयता को हाइलाइट किया और साहित्यिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए कहा कि राम भक्तों के खून से रंगे हैं, जो आज भी अपने आस्थाओं के प्रति पूर्ण समर्पण से जुड़े हुए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें :  राम मंदिर प्राण प्रत‍िष्ठा में भाग लेने पर Harbhajan Singh की दो टूक, कहा कि कोई भी पार्टी जाए या न जाए, यह उनका व्यक्तिगत फैसला हैं। मेरी भगवान में आस्था है, मैं जरूर जाऊंगा

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की बात करते हुए, उन्होंने इसे बहुत अच्छा कार्यक्रम बताया और पीएम योजना की शीघ्र पूर्णता की आश्वासना दी। उन्होंने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की बहुत चाक-चौबंद होने की भी भरपूर गारंटी दी, जिससे भगवान के धाम की यात्रा आसान हो गई है।

KESHAV PRASAD MAURYA - Politician- Persona - Law Insider India

 

 

डिप्टी सीएम ने आगामी आम चुनावों पर भी विचार किए और कहा कि भाजपा यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही, उन्होंने विपक्षी दलों को चुनाव में अपनी जमानत बचाने की मुश्किलता का सबक सिखाया और रायबरेली में भाजपा की जीत की उम्मीद व्यक्त की।

 

 

इस दौरान, उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े होने पर गर्व किया और भारतीय साहित्य के साथ उनका संबंध भी दिखाया। उन्होंने साहित्य के माध्यम से राष्ट्र के विकास की ओर बढ़ने का सुझाव दिया और समृद्धि की दिशा में साहित्यिक समर्थन का महत्वपूर्ण रोल बताया।

 

By Neelam Singh.

 

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

The post ‘प्राण प्रतिष्ठा में न आने वाले… इफ्तार में जरूर जाते बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/01/20/deputy-cm-keshav-maurya-said-those-who-do-not-come-to-pran-pratistha-should-definitely-attend-iftar/feed/ 0
प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन https://chaupalkhabar.com/2023/12/30/development-portfolio-worth-more-than-rs-15700-crore-inaugurated-by-prime-minister-modi-in-ayodhya/ https://chaupalkhabar.com/2023/12/30/development-portfolio-worth-more-than-rs-15700-crore-inaugurated-by-prime-minister-modi-in-ayodhya/#respond Sat, 30 Dec 2023 12:05:26 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2096 करीब तीन दशकों के इंतजार के बाद, अयोध्या ने एक नई यात्रा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक शहर को गौरवान्वित करने के लिए  और आगे बढ़ाते हुए, अयोध्या के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया। यह न केवल अयोध्या के विकास की बड़ी घटना है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत …

The post प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
करीब तीन दशकों के इंतजार के बाद, अयोध्या ने एक नई यात्रा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक शहर को गौरवान्वित करने के लिए  और आगे बढ़ाते हुए, अयोध्या के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया। यह न केवल अयोध्या के विकास की बड़ी घटना है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत के साथ संबंधित भी है।

मोदी जी ने अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो न केवल यहाँ के लोगों के जीवन को समृद्धि के रास्ते खोलेगी , बल्कि भारतीय समाज को भी नये आयाम देगी। उन्होंने यहाँ के विकास को एक संदेश के रूप में पेश किया – विकास और विरासत को संरक्षित रखना।

ये खबर भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में इंडी गठबंधन को लेकर अपनी रणनीति को साफ किया, कहा कि वह बंगाल में अकेले लड़ाई लड़ेंगी

रामलला मंदिर के शिलान्यास पर उन्होंने महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह नहीं भूले है कि कैसे वह अयोध्या के टेंट में रहते हुए रामलला की मूर्ति के लिए बेहद प्रतीक्षा करते थे। और आज, वहां न केवल एक मंदिर है, बल्कि देश के गरीबों के लिए भी एक असली घर बना है। वे स्पष्ट करते हैं कि यह नया भारत अपने धार्मिक स्थलों को संवारने के साथ-साथ तकनीकी विकास में भी अग्रणी हो रहा है।

 

मोदी जी ने 30 दिसंबर को महत्वपूर्ण माना, क्योंकि इसी दिन 1943 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहराकर आजादी की चेतना को जगाया था। इस दिन का महत्त्व सिर्फ विकास में नहीं, बल्कि देश की आजादी के इतिहास में भी है। इतिहास के महत्वपूर्ण दिन को याद करते हुए उन्होंने भगवान श्री राम की कुछ प्रतुतियों को भी अपनी कही बातों में शामिल किया।

पीएम मोदी ने यह बताते हुए कहा कि आज का भारत न केवल अपनी विरासत को सम्भाल रहा है, बल्कि उसकी विरासत भी देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नए भारत का मार्ग सही और साफ है, जो पुरातन और नया दोनों को समाहित करता है। आज का भारत न तो सिर्फ धार्मिक स्थलों का संवारना कर रहा है, बल्कि उसने केवल केदारनाथ के पुनर्निर्माण में ही नहीं, बल्कि 315 से अधिक नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की है। इसके साथ हर घर में पानी पहुंचाने के लिए 2 लाख से अधिक टैंक भी बनाए गए हैं।

 

यह एक नई भारतीय तस्वीर है, जो सिर्फ अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्भालने के लिए नहीं, बल्कि विज्ञान, तकनीक, और शिक्षा में भी नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहा है। इसके साथ, अयोध्या के इस ऐतिहासिक दिन ने नये भारत की यात्रा को नया संदेश और नया दिशा दी है।

 

 

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

The post प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2023/12/30/development-portfolio-worth-more-than-rs-15700-crore-inaugurated-by-prime-minister-modi-in-ayodhya/feed/ 0