AyodhyaRamTemple - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Tue, 23 Jan 2024 11:16:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg AyodhyaRamTemple - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शुभारंभ के लिए तीन दिनों के बजाए ग्यारह दिनों तक कड़े व्रत और नियमों का पालन किया https://chaupalkhabar.com/2024/01/23/prime-minister-narendra-modi-observed-strict-fast-and-rules-for-eleven-days-instead-of-three-days-for-the-inauguration-of-ram-temple/ https://chaupalkhabar.com/2024/01/23/prime-minister-narendra-modi-observed-strict-fast-and-rules-for-eleven-days-instead-of-three-days-for-the-inauguration-of-ram-temple/#respond Tue, 23 Jan 2024 11:16:50 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2199 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ के लिए तीन दिनों के बजाए ग्यारह दिनों तक कड़े व्रत और नियमों का पालन करते हुए देशवासियों को एक नए संकल्प से साक्षात्कार कराया। इस मौके पर, उन्होंने विदेशी यात्राओं पर जाने से परहेज किया, सोशल मीडिया पर भी उनकी तपस्या पर चर्चा हो …

The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शुभारंभ के लिए तीन दिनों के बजाए ग्यारह दिनों तक कड़े व्रत और नियमों का पालन किया first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ के लिए तीन दिनों के बजाए ग्यारह दिनों तक कड़े व्रत और नियमों का पालन करते हुए देशवासियों को एक नए संकल्प से साक्षात्कार कराया। इस मौके पर, उन्होंने विदेशी यात्राओं पर जाने से परहेज किया, सोशल मीडिया पर भी उनकी तपस्या पर चर्चा हो रही है।

 

 

 

इसके साथ  ही, सियासी गलियारों में भी उनके निर्णय के संदेश को गहराई से समझा जा रहा है। गोविंद देव गिरी, श्री राम जन्मभूमि के तीर्थ न्यास क्षेत्र के कोषाध्यक्ष ने बताया कि मोदी जी ने शुभारंभ से पहले नियमों को समझने के लिए उनसे पूछा था। उन्होंने तीन दिनों का व्रत  कहा था, लेकिन मोदी जी ने ग्यारह दिनों तक उन नियमों का पालन किया। इस तपस्या को सियासी दृष्टिकोण से भी आंका जा रहा है, क्योंकि देश में राम मंदिर के शुभारंभ का माहौल है और मोदी जी ने इसे एक नए स्तर पर ले जाने के लिए ग्यारह दिनों तक कड़ाई से नियमों का पालन किया।

ये खबर भी पढ़ें :  अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या कह रहा है, विदेशी मीडिया

 

सियासी जानकारों के अनुसार, मोदी जी ने “तीन की जगह ग्यारह दिन” के नियमों का कड़ाई से पालन करने का सियासी आंकलन किया जा रहा है। प्रोफेसर रामऔतार कर्मा कहते हैं कि राम मंदिर के शुभारंभ के माहौल में यह नजर आ रहा है कि मोदी जी ने ग्यारह दिनों का तीव्र संकल्प लिया है और उसे पूरा किया है। इससे न केवल उनकी पार्टी को फायदा हो रहा है, बल्कि उनके समर्थकों में भी आस्था का एक नया दर्जा स्थापित हो रहा है।

 

 

प्रोफेसर कर्मा का कहना है कि गोविंद देव गिरी ने प्रधानमंत्री से तीन दिनों का पालन करने का कहा था, लेकिन मोदी जी ने ग्यारह दिनों तक इसे कड़ाई से पालन किया। इस प्रकार की कड़ी संकल्प साधना का सियासी फायदा उनकी पार्टी को होता है। इस संदर्भ में राजनीतिक विश्लेषक ओपी तंवर कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर के बारे में आस्था से बात कर सकती है, लेकिन इसका सियासी फायदा उसको हो रहा है।

 

राम मंदिर के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉजिटिव पहलू को सामने लाने से लोगों में एक नई ऊर्जा भी आई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र के एडिशनल प्रोफेसर हिमांशु त्यागी कहते हैं कि जब कोई महत्वपूर्ण घटना में प्रमुख व्यक्ति अपने सकारात्मक पहलू को सामने लाता है, तो इससे हर तरह के फायदे होते हैं। मोदी जी के राम मंदिर शुभारंभ के लिए किए गए संकल्प का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है, जो लोगों के बीच में आस्था का एक नया स्रोत बन रहा है।

 

राजनीतिक विश्लेषक ओपी तंवर कहते हैं कि इस तरह का पॉजिटिव नैरेटिव लोगों में बदलाव लाने के साथ-साथ, ग्रामीण क्षेत्रों में इससे सियासी फायदा उठाने की संभावना भी है। उनके अनुसार, जहां भारतीय जनता पार्टी सरकार हैं, वहां इस प्रकार के सकारात्मक नैरेटिव का लाभ हो सकता है। राम मंदिर के शुभारंभ से जुड़े इस संकल्प के बारे में लोगों की जागरूकता और उनमें उत्साह बढ़ाने का कारण बन सकता है, जिससे व्यापक रूप से समर्थन मिल सकता है।

 

By Neelam Singh.

 

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शुभारंभ के लिए तीन दिनों के बजाए ग्यारह दिनों तक कड़े व्रत और नियमों का पालन किया first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/01/23/prime-minister-narendra-modi-observed-strict-fast-and-rules-for-eleven-days-instead-of-three-days-for-the-inauguration-of-ram-temple/feed/ 0
गर्भगृह में लाई गई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर परिसर में पहुंचे रामलला https://chaupalkhabar.com/2024/01/20/ramlala-reached-the-ram-temple-premises-before-consecrating-the-idol-brought-to-the-sanctum-sanctorum/ https://chaupalkhabar.com/2024/01/20/ramlala-reached-the-ram-temple-premises-before-consecrating-the-idol-brought-to-the-sanctum-sanctorum/#respond Sat, 20 Jan 2024 09:30:49 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2176 आयोध्या, जहां रामलला की मूर्ति को मंदिर में विराजमान होने का बेसब्री से इंतजार था, वहां 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। इस महत्वपूर्ण क्षण से पहले, अनगिनत आयोध्यवासियों ने रामलला की मूर्ति का स्वागत करते हुए नगरी को राममय बना दिया है। …

The post गर्भगृह में लाई गई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर परिसर में पहुंचे रामलला first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
आयोध्या, जहां रामलला की मूर्ति को मंदिर में विराजमान होने का बेसब्री से इंतजार था, वहां 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। इस महत्वपूर्ण क्षण से पहले, अनगिनत आयोध्यवासियों ने रामलला की मूर्ति का स्वागत करते हुए नगरी को राममय बना दिया है।

बुधवार को, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा की, और महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने रामायण पर डांस परफॉर्मेंस से कार्यक्रम को रंगीन बनाया। इसके साथ ही, 17 जनवरी को रामलला की 200 किलो चांदी की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। पहले योजित था कि रामलला की मूर्ति को मंदिर के परिसर में घुमाया जाएगा, लेकिन मूर्ति के भार के कारण इस योजना में बदलाव कर दिया गया, और चांदी की मूर्ति को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।

 

22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 6000 दिग्गज शामिल होंगे, जिनमें 4000 संत भी शामिल हैं। यह उत्कृष्ट अवसर मानवता के लिए सामंजस्यपूर्ण भावनाओं की नई ऊँचाइयों की ओर कदम बढ़ाता है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले, बड़े समारोहों और अनुष्ठानों की शुरुआत हो रही है। 16 जनवरी को मंदिर ट्रस्ट और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने नियुक्त किए गए यजमानों के साथ प्रायश्चित समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  NPS  (नेशनल पेंशन सिस्टम) को लेकर सरकार ने बदले नियम, 1 फरवरी से होंगे लागू 

17 जनवरी को, 5 साल के रामलला की मूर्ति के साथ एक काफिला अयोध्या पहुंचा, और रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित की गई। 18 जनवरी को, गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण, और वास्तु पूजा के साथ औपचारिक अनुष्ठान शुरू होंगे। 19 जनवरी को, पवित्र अग्नि जलाई जाएगी, और नवग्रह की स्थापना और हवन किया जाएगा। 20 जनवरी को,  आयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को सरयू जल से धोकर उसकी पवित्रता को बढ़ाया जायगा, जिसके पश्चात  वास्तु शांति और ‘अन्नाधिवास’ अनुष्ठान के कार्यक्रम को शुरू किया जायगा ।

21 जनवरी को, रामलला की मूर्ति को 125 कलशों के जल से स्नान कराया जाएगा। और अंत में, 22 जनवरी की सुबह की पूजा के बाद दोपहर में ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में रामलला के मूर्ति का अभिषेक किया जाएगा। यह पूरे सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में राजनीतिक और धार्मिक नेताओं का समर्थन है, जो इस ऐतिहासिक क्षण को और भी अद्भुत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 6000 दिग्गज शामिल होंगे, जिनमें 4000 संत भी शामिल हैं।

 

 

आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का  कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि यहां कई बड़ी  परियोजनाएं भी चल रही हैं। 30,923 करोड़ रुपये के 200 से ज्यादा परियोजनाएं आयोध्या को नए आयाम में ले जा रही हैं। 37 विभाग इन परियोजनाओं को पूरा करने में जुटे हैं, जिनमें उपनिगमन और विकास बोर्ड, सफाई और पुनर्निर्माण विभाग, सड़क परिवहन और पुल निर्माण विभाग शामिल हैं। यहां के नए आयोजनों में न्यू अयोध्या टाउनशिप डेवलपमेंट शामिल है, जिसमें 1200 एकड़ में हॉटल्स, स्टेट गेस्ट हाउस, और रेसिडेंशियल अपार्टमेंट्स शामिल हैं। साथ ही, सीवेज सिस्टम डेवलपमेंट, वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट, नए पावर स्टेशन और अंडरग्राउंड केबलिंग का काम भी तेजी से प्रगट हो रहा है।

 

By Neelam Singh.

 

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

The post गर्भगृह में लाई गई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर परिसर में पहुंचे रामलला first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/01/20/ramlala-reached-the-ram-temple-premises-before-consecrating-the-idol-brought-to-the-sanctum-sanctorum/feed/ 0
प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन https://chaupalkhabar.com/2023/12/30/development-portfolio-worth-more-than-rs-15700-crore-inaugurated-by-prime-minister-modi-in-ayodhya/ https://chaupalkhabar.com/2023/12/30/development-portfolio-worth-more-than-rs-15700-crore-inaugurated-by-prime-minister-modi-in-ayodhya/#respond Sat, 30 Dec 2023 12:05:26 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2096 करीब तीन दशकों के इंतजार के बाद, अयोध्या ने एक नई यात्रा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक शहर को गौरवान्वित करने के लिए  और आगे बढ़ाते हुए, अयोध्या के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया। यह न केवल अयोध्या के विकास की बड़ी घटना है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत …

The post प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
करीब तीन दशकों के इंतजार के बाद, अयोध्या ने एक नई यात्रा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक शहर को गौरवान्वित करने के लिए  और आगे बढ़ाते हुए, अयोध्या के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया। यह न केवल अयोध्या के विकास की बड़ी घटना है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत के साथ संबंधित भी है।

मोदी जी ने अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो न केवल यहाँ के लोगों के जीवन को समृद्धि के रास्ते खोलेगी , बल्कि भारतीय समाज को भी नये आयाम देगी। उन्होंने यहाँ के विकास को एक संदेश के रूप में पेश किया – विकास और विरासत को संरक्षित रखना।

ये खबर भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में इंडी गठबंधन को लेकर अपनी रणनीति को साफ किया, कहा कि वह बंगाल में अकेले लड़ाई लड़ेंगी

रामलला मंदिर के शिलान्यास पर उन्होंने महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह नहीं भूले है कि कैसे वह अयोध्या के टेंट में रहते हुए रामलला की मूर्ति के लिए बेहद प्रतीक्षा करते थे। और आज, वहां न केवल एक मंदिर है, बल्कि देश के गरीबों के लिए भी एक असली घर बना है। वे स्पष्ट करते हैं कि यह नया भारत अपने धार्मिक स्थलों को संवारने के साथ-साथ तकनीकी विकास में भी अग्रणी हो रहा है।

 

मोदी जी ने 30 दिसंबर को महत्वपूर्ण माना, क्योंकि इसी दिन 1943 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहराकर आजादी की चेतना को जगाया था। इस दिन का महत्त्व सिर्फ विकास में नहीं, बल्कि देश की आजादी के इतिहास में भी है। इतिहास के महत्वपूर्ण दिन को याद करते हुए उन्होंने भगवान श्री राम की कुछ प्रतुतियों को भी अपनी कही बातों में शामिल किया।

पीएम मोदी ने यह बताते हुए कहा कि आज का भारत न केवल अपनी विरासत को सम्भाल रहा है, बल्कि उसकी विरासत भी देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नए भारत का मार्ग सही और साफ है, जो पुरातन और नया दोनों को समाहित करता है। आज का भारत न तो सिर्फ धार्मिक स्थलों का संवारना कर रहा है, बल्कि उसने केवल केदारनाथ के पुनर्निर्माण में ही नहीं, बल्कि 315 से अधिक नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की है। इसके साथ हर घर में पानी पहुंचाने के लिए 2 लाख से अधिक टैंक भी बनाए गए हैं।

 

यह एक नई भारतीय तस्वीर है, जो सिर्फ अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्भालने के लिए नहीं, बल्कि विज्ञान, तकनीक, और शिक्षा में भी नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहा है। इसके साथ, अयोध्या के इस ऐतिहासिक दिन ने नये भारत की यात्रा को नया संदेश और नया दिशा दी है।

 

 

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

The post प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2023/12/30/development-portfolio-worth-more-than-rs-15700-crore-inaugurated-by-prime-minister-modi-in-ayodhya/feed/ 0