Banda hospital - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Fri, 29 Mar 2024 07:32:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg Banda hospital - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत , रात 8 बजकर 25 मिनट पर बांदा अस्पताल में अंतिम सांस ली. https://chaupalkhabar.com/2024/03/29/mukhtars-heart-attack/ https://chaupalkhabar.com/2024/03/29/mukhtars-heart-attack/#respond Fri, 29 Mar 2024 07:32:53 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2759 माफिया मुख्तार अंसारी का 60 साल की उम्र में  ही निधन हो गया है।  बांदा में गुरुवार को मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा जिसके कुछ समय बाद ही  बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। माफिया मुख्तार अंसारी की 60 साल की उम्र में मौत हो गई है। गुरुवार को बांदा में मुख्तार …

The post मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत , रात 8 बजकर 25 मिनट पर बांदा अस्पताल में अंतिम सांस ली. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
माफिया मुख्तार अंसारी का 60 साल की उम्र में  ही निधन हो गया है।  बांदा में गुरुवार को मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा जिसके कुछ समय बाद ही  बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। माफिया मुख्तार अंसारी की 60 साल की उम्र में मौत हो गई है।

गुरुवार को बांदा में मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा जिसके तुरंत बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। अब बताया जा रहा है कि उसने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।मुख्तार अंसारी की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी, उसे पहले भी ऐसे ही आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया था। लेकिन इस बार हालात ज्यादा बिगड़े और अंसारी को नहीं बचाया जा सका।

इस समय अंसारी की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक अहम बैठक बुलाई है। सभी बड़े अधिकारी उस बैठक में मौजूद हैं और कानून व्यवस्था को लेकर मंथन किया जा रहा है।अभी के लिए अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ गई है जिसमें कहा गया है कि हार्ट अटैक की वजह से ही अंसारी की मौत हुई है।सल में परिवार वाले और खुद अंसारी ने पहले दावा किया था कि उसे स्लो पॉइजन देने का काम हो रहा है। यहां तक कहा गया था कि उसके खाने में जहरीला पदार्थ दिया जा रहा था।

परन्तु  जेल प्रशासन ने पहले ही सभी  दावों को खारिज कर दिया था। जोर देने पर  कहा गया था कि जो खाना अंसारी को दिया जा रहा था, वही खाना बांदा जेल के दूसरे कैदी भी खाते थे। इसी के साथ वही खाना पुलिस के अधिकारी भी खाते थे, ऐसे में खाने में कुछ भी मिलाकर नहीं दिया जाना केवल भ्रम है।

ये खबर भी पढ़ें: भारतीय चीजों का बांग्लादेश में बहिष्कार करने की मुहिम पर भड़कीं शेख हसीना दी खुली चुनौती.

यदि  गुरुवार रात के पूरे घटनाक्रम की बात की जाये तो बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी ने रोजे रखे हुए थे। और वह  रोज शाम को अपना रोजा खोलता था। लेकिन गुरुवार शाम को उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई, उसे उल्टी हुई और वो बेहोश भी हो गया। डॉक्टरों को पता चल गया था कि ये एक मेजर हार्ट अटैक है, ऐसे में तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद भी उसे नहीं बचाया जा सका।

ये भी देखें:

The post मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत , रात 8 बजकर 25 मिनट पर बांदा अस्पताल में अंतिम सांस ली. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/03/29/mukhtars-heart-attack/feed/ 0