BPraak - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Sun, 28 Jan 2024 12:31:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg BPraak - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आयोजित माता जागरण के दौरान हुई भयानक घटना जागरण के दौरान गिरा स्टेज, एक मौत, कई घायल https://chaupalkhabar.com/2024/01/28/terrible-incident-took-place-during-mata-jagran-organized-in-kalkaji-temple-delhi-stage-collapsed-during-the-jagran-one-dead-many-injured/ https://chaupalkhabar.com/2024/01/28/terrible-incident-took-place-during-mata-jagran-organized-in-kalkaji-temple-delhi-stage-collapsed-during-the-jagran-one-dead-many-injured/#respond Sun, 28 Jan 2024 12:31:06 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2238 दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आयोजित माता जागरण के दौरान एक भयानक घटना सामने आयी  है, जिसमें स्टेज का एक हिस्सा टूटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोगों को घायल हो गए। यह घटना देर रात साढ़े बारह बजे के करीब हुई, जिससे श्रद्धालुओं के बीच हलचल मच गई। …

The post दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आयोजित माता जागरण के दौरान हुई भयानक घटना जागरण के दौरान गिरा स्टेज, एक मौत, कई घायल first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आयोजित माता जागरण के दौरान एक भयानक घटना सामने आयी  है, जिसमें स्टेज का एक हिस्सा टूटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोगों को घायल हो गए। यह घटना देर रात साढ़े बारह बजे के करीब हुई, जिससे श्रद्धालुओं के बीच हलचल मच गई।

 

Tragedy at Delhi's Kalkaji temple: Woman killed, 17 injured in stage  collapse | Latest News Delhi - Hindustan Times

 

जागरण के दौरान हुई इस दुखद घटना की जानकारी के बाद, पुलिस ने घायलों को तत्परता से पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद, मशहूर सिंगर B Praak ने भी अपने दुखभरे भावनात्मक वीडियो मैसेज के माध्यम से दुख जताया, उन्होंने बताया कि वह उस  समय वही पर उपस्थित थे  जब यह घटना हुई वह वहां भजन गा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : बिहार में राजनीतिक बदलाव सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उप मुख्यमंत्री, नीतीश के साथ BJP उतार रही है नए चेहरे

पुलिस अधिकारियों की मुताबिक, इस जागरण का आयोजन कानूनी अनुमति के बगैर हुआ था, जो कि गंभीर सुरक्षा संबंधित चुनौतियों को बढ़ाता है। महंत परिषर, कालकाजी मंदिर में माता जागरण का कार्यक्रम पिछले 26 वर्षों से चल रहा था, लेकिन इस बार कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं थी।

 

आयोजकों ने मुख्य मंच के पास एक ऊंचा मंच बनाया था, जो  लगभग 1600 लोगों ने भरा हुआ था। चबूतरा लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बनाया गया था, लेकिन भारी होने के कारण  मंच नीचे की ओर झुक गया, और श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया। जिसके बाद मंच के नीचे बैठे लोगों को काफ़ी चोटें आईं और और एक महिला की जान चली गई।

 

1 dead, 17 injured as stage set up collapses during 'jagran' at Delhi's  Kalkaji temple

 

पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे इलाज प्राप्त कर रहे हैं। अब तक 17 लोगों को चोटें आई हैं और महिला की मौत की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

इस हादसे ने समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर किया है कि इस प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों की सुरक्षा में कितनी लापरवाही हो रही है। और क्या ऐसी घटनाएं रोकी नहीं जा सकती हैं।

 

By Neelam Singh.

 

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

 

 

The post दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आयोजित माता जागरण के दौरान हुई भयानक घटना जागरण के दौरान गिरा स्टेज, एक मौत, कई घायल first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/01/28/terrible-incident-took-place-during-mata-jagran-organized-in-kalkaji-temple-delhi-stage-collapsed-during-the-jagran-one-dead-many-injured/feed/ 0