Budget session of Parliament - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Wed, 31 Jan 2024 07:50:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg Budget session of Parliament - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 संसद का बजट सत्र आज से शुरू,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब.. https://chaupalkhabar.com/2024/01/31/budget-session-of-parliament-starts-from-today-president-draupadi-murmus-address-account-of-the-work-of-10-years-of-modi-government/ https://chaupalkhabar.com/2024/01/31/budget-session-of-parliament-starts-from-today-president-draupadi-murmus-address-account-of-the-work-of-10-years-of-modi-government/#respond Wed, 31 Jan 2024 07:50:31 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2262 संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज हिसाब-किताब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित करते …

The post संसद का बजट सत्र आज से शुरू,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब.. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज हिसाब-किताब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित करते हुए कहा, “भारत  सरकार ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट को लगातार जारी रखा है।” इससे साफ होता है कि सरकार ने देश के विकास के लिए सुशासन और प्रगति के मार्ग पर अपने कदम  मजबूती से बढ़ाये है।

 

Budget Session Highlights: Modi Govt's Last Full Budget To Be Presented  Today By Nirmala Sitharaman

 

नए संसद भवन के बारे में बोलते हुए, राष्ट्रपति ने इसे “भव्य” और “अमृतकाल” की शुरुआत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा,  इस नए संसद भवन में मेरा यह प्रथम सबोधन है। यहां एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक भी को भी दिखाता है।  जिसमें भारत की सभ्यता और संस्कृति की चेतना भी है, इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रण भी है।

 

राष्ट्रपति ने संसदीय और लोकतंत्र की महत्वपूर्णता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रण भी है।” इससे हमे यह समझ आता है कि भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें :  चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत से बिगड़ा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गेम

संविधान के लागू होने के 75 वर्षों पर राष्ट्रपति ने विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा, “यह हमारे संविधान के लागू होने कि 75वीं  वर्षगांठ है ” इस संदर्भ में देश ने आजादी के 75 वर्ष के उत्सव, अमृत महोत्सव का आयोजन किया है और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति ने विकास के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि दुनिया में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना है जो विकास दर में लगातार 2 क्वार्टर में 7.5 फीसदी से ऊपर रही है। इससे साफ होता है कि भारत आर्थिक दृष्टि से भी मजबूती से प्रगति कर रहा है।

Budget Session to start on January 31 and continue till February 9: Report  - BusinessToday

राष्ट्रपति ने युवा पीढ़ी के साहस और उत्साह की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “75 साल बाद युवा पीढ़ी ने फिर स्वतंत्रता संग्राम के उस कालखंड को जिया। और अमृत महोत्सव के तहत, देशभर में लाखों गांवों की मिट्टी से लाए गए अमृत कलशों ने एक एक गाँव को नए उत्थान की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इसके साथ ही तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंच प्राण की शपथ ली है और 70 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए गए हैं। यह सब दिखाता है कि देशवासियों में विकास के प्रति समर्पण है और वे अपने देश के साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

 

इस संबोधन से स्पष्ट होता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सामने भारत के प्रगति और विकास की दिशा में सरकार के कामकाज की सबसे चर्चित पहलुओं को साझा किया है। उनके वक्तव्य से स्पष्ट होता है कि देश एक नए युग की शुरुआत में है जिसमे सभी वर्गों को मिलकर समृद्धि की ऊंचाइयों को छूने का संकल्प  लिया गया है।

 

By Neelam Singh.

 

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

 

The post संसद का बजट सत्र आज से शुरू,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब.. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/01/31/budget-session-of-parliament-starts-from-today-president-draupadi-murmus-address-account-of-the-work-of-10-years-of-modi-government/feed/ 0