Earthquake - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Wed, 03 Apr 2024 11:34:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg Earthquake - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 7.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप से हिला ताइवान जारी की गयी सुनामी की चेतावनी. https://chaupalkhabar.com/2024/04/03/7-2-intensity-of-strong-earthquake-s/ https://chaupalkhabar.com/2024/04/03/7-2-intensity-of-strong-earthquake-s/#respond Wed, 03 Apr 2024 11:34:05 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2829 ताइवान में बुधवार को भूकंप से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। इस भूकंप का आंकड़ा 7.2 तीव्रता का था, जिससे अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप के कारण बिजली सप्लाई में बाधा आई है और देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। राजधानी ताइपे में इस तबाही का …

The post 7.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप से हिला ताइवान जारी की गयी सुनामी की चेतावनी. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
ताइवान में बुधवार को भूकंप से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। इस भूकंप का आंकड़ा 7.2 तीव्रता का था, जिससे अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप के कारण बिजली सप्लाई में बाधा आई है और देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। राजधानी ताइपे में इस तबाही का सबसे बड़ा शिकार हुआ है, जहां बड़ी स्तर पर तबाही देखी गई है। इसके परिणामस्वरूप कई ऊँची-ऊँची इमारतें गिर गई हैं। भूकंप के चलते देश में हालात बेहद खराब हो गए हैं। बिजली सप्लाई बाधित हो गई है और ट्रेन सेवाएं ठप्प हो गई हैं।

ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें  भी देखने को मिली हैं, जिनमें कई बड़ी इमारतों को ढहते हुए  देखा जा सकता है।  इसी के साथ बहुत से घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई हैं। इस तबाही के बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर भी भूकंप की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ताइवान में भूकंप की कारण  से कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधा उत्पन्न  हो गई है जिसके बाद ताइवान में सुनामी के खतरे का अलर्ट को भी जारी किया गया है।

स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को कामकाज बंद करने का विकल्प दिया गया है। भूकंप के कारण कई ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूकंप से ताइवान में द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले बनी एक स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जापान की सबसे बड़ी एयरलाइंस, जापान एयरलाइंस, ने ओकिनावा और कागोशिमा क्षेत्रों से सभी उड़ान सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। सुनामी संभावित इलाकों की ओर जाने वाली उड़ान सेवाओं को डाइवर्ट कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  दिल्ली CM केजरीवाल के वजन पर सियासी बहस: AAP के आरोपों पर तिहाड़ प्रशासन की स्पष्टता.

ताइवान में आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनाती की जा रही है और लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।ताइवान में यह भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है, और इसके बाद देशभर में लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। इस तबाही के बाद लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और सरकारी अधिकारियों को त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि बचाव के उपाय और मदद संबंधित स्थानों तक पहुंच सके।

ये भी देखें:

The post 7.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप से हिला ताइवान जारी की गयी सुनामी की चेतावनी. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/04/03/7-2-intensity-of-strong-earthquake-s/feed/ 0