Manoj tiwari - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Wed, 22 May 2024 05:55:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg Manoj tiwari - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 केजरीवाल के बयान पर मनोज तिवारी की तीखी प्रतिक्रिया कहा एक बेटी को तो मारा ही है, अब कहते हैं.. https://chaupalkhabar.com/2024/05/22/manoj-on-kejriwal-s-statement/ https://chaupalkhabar.com/2024/05/22/manoj-on-kejriwal-s-statement/#respond Wed, 22 May 2024 05:55:06 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=3356 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया कुमार के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार मनोज तिवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मनोज तिवारी का नाम लिए बिना कहा, “रिंकिया के पापा को हराना है,” जिससे चुनावी माहौल गर्म हो गया। केजरीवाल के इस बयान पर …

The post केजरीवाल के बयान पर मनोज तिवारी की तीखी प्रतिक्रिया कहा एक बेटी को तो मारा ही है, अब कहते हैं.. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया कुमार के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार मनोज तिवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मनोज तिवारी का नाम लिए बिना कहा, “रिंकिया के पापा को हराना है,” जिससे चुनावी माहौल गर्म हो गया। केजरीवाल के इस बयान पर मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग और भी तेज हो गयी अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा में मनोज तिवारी पर निशाना साधा। उन्होंने सीधे तिवारी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके मशहूर गाने “रिंकिया के पापा” का हवाला देकर कहा कि जनता को रिंकिया के पापा को हराना है।

ये खबर भी पढ़ें: बिहार के सारण में चुनावी हिंसा, गोली लगने से एक की मौत, दो घायल, 48 घंटे के लिए किया गया इंटरनेट बंद

इस बयान के बाद मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं और चारित्रिक रूप से भी दिवालिया हो चुके हैं।” तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल महिलाओं का अपमान करते हैं और महिलाओं की पिटाई करवाते हैं। उन्होंने कहा, “मैं पीटने वाली महिला के हक में नहीं हूं, मैं मारने वाले के हक में हूं। केजरीवाल देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।” मनोज तिवारी ने कहा केजरीवाल का यह बयान खतरनाक है और कहा रिंकिया के पापा का मतलब बेटी का पिता है, ऐसा लगता है केजरीवाल बेटी के पिता को जीतते हुए नहीं देख सकते।” तिवारी ने यह भी कहा कि केजरीवाल का बयान एक बेटी को मारने का संदर्भ देता है और अब वह कहते हैं कि एक बेटी के पिता को हराना है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम चाहते हैं कि रिंकिया के पापा जीतें।”

मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पन्नू से देश के टुकड़े-टुकड़े करने की डील की है। तिवारी ने केजरीवाल को शातिर अपराधी बताते हुए कहा कि अगर जेल में केजरीवाल की इंसुलिन रोक दी जाती है, तो इसका मतलब है कि उनके अपने मंत्री आतिशी और सौरभ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जेल तो दिल्ली सरकार के अधीन आती है, तो कहीं ये उनके मंत्रियों की साजिश तो नहीं? कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि यह चुनाव एक दिलचस्प मुकाबला नहीं है, बल्कि अन्याय और न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि लोग हमारे न्याय पत्र को स्वीकार कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए कन्हैया ने कहा कि अगर बीजेपी पहले ही 300 सीटें जीत चुकी है, तो चुनाव से पहले परिणाम कैसे पता चल गया? अगर वे जीत रहे हैं, तो हमारे ऊपर हमले क्यों कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं को क्यों खरीद रहे हैं?

ये खबर भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल द्वारा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को फोन पर बताई गई आपबीती, बेहद पीड़ा, दर्दनाक और शर्मिंदगी…

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। केजरीवाल और तिवारी के बीच जुबानी जंग से दिल्ली का चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है। जनता के बीच इस मुद्दे पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग केजरीवाल के बयान को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ तिवारी के पक्ष में खड़े हैं। जनता का कहना है कि चुनावी माहौल में इस तरह के बयानों से नेताओं की असली मानसिकता सामने आती है।

The post केजरीवाल के बयान पर मनोज तिवारी की तीखी प्रतिक्रिया कहा एक बेटी को तो मारा ही है, अब कहते हैं.. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/05/22/manoj-on-kejriwal-s-statement/feed/ 0
मनोज तिवारी-कन्हैया कुमार वाली नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट पर सबसे ज़्यादा 28 कैंडिडेट, दिल्ली की 7 सीटों पर 162 उम्मीदवार मैदान में https://chaupalkhabar.com/2024/05/10/manoj-tiwari-kanhaiya-kuma/ https://chaupalkhabar.com/2024/05/10/manoj-tiwari-kanhaiya-kuma/#respond Fri, 10 May 2024 06:58:35 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=3167 दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जोरदार घमासान महसूस हो रहा है,  दिल्ली में चुनावी मैदान में इंडिया ब्लॉक, बीजेपी, कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच एक सख्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 162 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे, …

The post मनोज तिवारी-कन्हैया कुमार वाली नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट पर सबसे ज़्यादा 28 कैंडिडेट, दिल्ली की 7 सीटों पर 162 उम्मीदवार मैदान में first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जोरदार घमासान महसूस हो रहा है,  दिल्ली में चुनावी मैदान में इंडिया ब्लॉक, बीजेपी, कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच एक सख्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 162 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे, जिसमें से सबसे अधिक उम्मीदवार उत्तर पूर्वी दिल्ली से हैं। नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई थी और 6 मई तक चली थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख के बाद, दिल्ली में कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें सबसे अधिक उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके बाद नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के उम्मीदवारों की संख्या भी काफी अधिक है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कुछ आँकड़े साझा किए है जिनके अनुसार, नई दिल्ली लोकसभा सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की संख्या 17 हैं, जो  सात निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे कम है।और उत्तर पूर्वी दिल्ली से 28 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भी निर्वाचन क्षेत्रों से क्रमशः 25, 20 और 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बीजेपी, कांग्रेस, और आप के बीच सीधी लड़ाई की बात है। कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे के तहत, दिल्ली में गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी 4 लोकसभा सीटों पर, जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। AAP के सोमनाथ भारती नई दिल्ली सीट से भाजपा के बांसुरी स्वराज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। तिवारी इस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  रूस ने किया बड़ा दावा कहा, भारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा अमेरिका.

आप के कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से मैदान में हैं और उनका मुकाबला हर्ष मल्होत्रा से होगा, जबकि AAP के महाबल मिश्रा का मुकाबला पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के कमलजीत सहरावत होगा। वही चांदनी चौक सीट पर बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल का के सामने दिग्गज कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल से है , जबकि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज का मुकाबला योगेंद्र चंदोलिया से हो रहा है। बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी भी दक्षिणी दिल्ली से मैदान में हैं और उनके सामने आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान चुनावी मैदान में उतरे हैं।हालाँकि दिल्ली में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होना है , जिसके बाद वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

 

The post मनोज तिवारी-कन्हैया कुमार वाली नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट पर सबसे ज़्यादा 28 कैंडिडेट, दिल्ली की 7 सीटों पर 162 उम्मीदवार मैदान में first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/05/10/manoj-tiwari-kanhaiya-kuma/feed/ 0
मनोज तिवारी दिल्ली के उम्मीदवारों में सबसे अमीर, कन्हैया के पास 10 लाख की संपत्ति, जानिए कितनी है बांसुरी स्वराज की संपत्ति https://chaupalkhabar.com/2024/05/07/manoj-tiwari-dilli-ke-um/ https://chaupalkhabar.com/2024/05/07/manoj-tiwari-dilli-ke-um/#respond Tue, 07 May 2024 06:19:04 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=3126 बीजेपी के  मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार है  मनोज तिवारी ने 2022-2023 के आयकर रिटर्न के अनुसार 28.05 करोड़ रुपये की संपत्ति और 4.25 लाख रुपये की आय बताई है। उनके पास सांसदी के अलावा गाने और एक्टिंग के रूप में अन्य आय स्रोत भी हैं।  रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली बीजेपी के इस …

The post मनोज तिवारी दिल्ली के उम्मीदवारों में सबसे अमीर, कन्हैया के पास 10 लाख की संपत्ति, जानिए कितनी है बांसुरी स्वराज की संपत्ति first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
बीजेपी के  मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार है  मनोज तिवारी ने 2022-2023 के आयकर रिटर्न के अनुसार 28.05 करोड़ रुपये की संपत्ति और 4.25 लाख रुपये की आय बताई है। उनके पास सांसदी के अलावा गाने और एक्टिंग के रूप में अन्य आय स्रोत भी हैं।  रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली बीजेपी के इस उम्मीदवार की कुल संपत्ति 21.08 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी चुनावी हलफनामे में बताई गई कुल आय 14.93 लाख रुपये है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली उम्मीदवार है, महाबल मिश्रा की संपत्ति 19.93 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी चल संपत्ति 69 लाख रुपये है। बीजेपी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज नई दिल्ली खड़ी हुई है इनकी कुल संपत्ति 19 करोड़ रुपये है, और उनकी आय 68.28 लाख रुपये है। वे पेशे से वकील भी हैं। राजकुमार आनंद यह नई दिल्ली से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी है इनकी कुल संपत्ति 17.87 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी चल संपत्ति 51 लाख रुपये है।

कन्हैया कुमार जो की कांग्रेस के उम्मीदवार है उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति 10.65 लाख रुपये है, और उनकी आय 2019 में जेएनयू से पीएचडी की डिग्री लेने के बाद 4.56 लाख रुपये है। इसी के साथ उदित राज भी कांग्रेस के उम्मीदवार है जो उत्तर पश्चिम दिल्ली चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस के इस उम्मीदवार की कुल संपत्ति लगभग एक करोड़ रुपये है, और उनकी चल संपत्ति 5.54 करोड़ रुपये है।

कमलजीत सहरावत यह पश्चिमी दिल्ली चुनाव लड़ रही है बीजेपी के इस उम्मीदवार की चल संपत्ति 1.30 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 27.60 लाख रुपये है। इसी के साथ प्रवीण खंडेलवाल जो की बीजेपी के उम्मीदवार है चांदनी चौक प्रत्याशी है इनकी कुल संपत्ति 6.62 करोड़ रुपये है, और उनकी आय 4.56 लाख रुपये है।

ये खबर भी पढ़ें: कन्हैया कुमार ने पर्चा भरने के बाद रोड शो में भरी हुंकार, संविधान के प्रस्तावना की प्रति…आप-कांग्रेस नेताओं का साथ

आख़िरी में आते है राजन सिंह यह दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी हैं, पहले थर्ड जेंडर उम्मीदवार राजन सिंह की कुल संपत्ति 15.10 लाख रुपये है, जिसमें 200 ग्राम का सोना और लगभग 10 हजार रुपये नकदी हैं। यह था दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 में प्रमुख उम्मीदवारों की संपत्ति और आय का विश्लेषण। इन आंकड़ों से साफ है कि चुनावी मैदान में धन और संपत्ति की मान्यता बहुत महत्वपूर्ण है, जो उम्मीदवारों की अग्रणीता पर प्रभाव डाल सकती है।

 

The post मनोज तिवारी दिल्ली के उम्मीदवारों में सबसे अमीर, कन्हैया के पास 10 लाख की संपत्ति, जानिए कितनी है बांसुरी स्वराज की संपत्ति first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/05/07/manoj-tiwari-dilli-ke-um/feed/ 0
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का गणित, कन्हैया कुमार के आने से मनोज तिवारी की सीट पर कैसे टाइट हो गई है फाइट. https://chaupalkhabar.com/2024/04/15/mathematics-of-north-east-delhi/ https://chaupalkhabar.com/2024/04/15/mathematics-of-north-east-delhi/#respond Mon, 15 Apr 2024 13:44:28 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2939 नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मनोज तिवारी को कांग्रेस के कन्हैया कुमार की चुनौती है. इस चुनावी युद्ध में दोनों उम्मीदवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। बीजेपी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। मनोज तिवारी, …

The post नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का गणित, कन्हैया कुमार के आने से मनोज तिवारी की सीट पर कैसे टाइट हो गई है फाइट. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मनोज तिवारी को कांग्रेस के कन्हैया कुमार की चुनौती है. इस चुनावी युद्ध में दोनों उम्मीदवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। बीजेपी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। मनोज तिवारी, जो पूर्वांचल से हैं, इस सीट पर अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने युवा चेहरा कन्हैया कुमार को मैदान में उतार दिया है। कन्हैया कुमार, जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं, भाषणों में गरीब, मजदूर, दलित और वंचित समुदाय को जोड़ते हैं।

 नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट के वोटर भारी तरह से यूपी, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों से आए मजदूरों से हैं। कांग्रेस की रणनीति इन वोटर्स को पकड़ने पर है, जो मनोज तिवारी के पूर्वांचली वोटबैंक को चुनौती प्रदान कर सकती है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उतारकर वोटर्स को साथ लाने की भी रणनीति बनाई है। कन्हैया कुमार के भाषणों में युवाओं, रोजगार और दलित-पिछड़े समुदाय की बातें आती हैं। मुस्लिम वोटरों की भागीदारी इस सीट पर 21 फीसदी है, जो नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति की आबादी 16.3 फीसदी और मुस्लिम आबादी 20.74 फीसदी है।

ये खबर भी पढ़ें: तेजस्वी के घोषणापत्र के 24 वादे, देंगे 200 यूनिट फ्री बिजली, और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा.

इसके साथ ही, पूर्वांचली और दलित-पिछड़ा वोट भी इस सीट पर महत्वपूर्ण हैं। मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार दोनों पूर्वांचल से हैं, जिससे यह वोट उनके पक्ष में जा सकता है।  नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट की जीत में पूर्वांचली वोटर्स का महत्वपूर्ण रोल है। इस सीट पर यूपी और बिहार से आए वोटर्स की तादाद 28 फीसदी है। संपूर्ण रूप में, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तीनों का मुकाबला है। यहां के वोटर्स की विविधता और राजनीतिक मौद्रिकी को ध्यान में रखते हुए, चुनाव परिणाम दिल्ली पॉलिटिक्स के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

ये भी देखें: 

The post नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का गणित, कन्हैया कुमार के आने से मनोज तिवारी की सीट पर कैसे टाइट हो गई है फाइट. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/04/15/mathematics-of-north-east-delhi/feed/ 0