mukesh ambani net worth - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Mon, 04 Sep 2023 11:02:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg mukesh ambani net worth - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट ने कड़ी टक्कर दी; अम्बानी-अडानी की संपत्ति खूब बढ़ी , जानिए कौन हैं दुनिया के टॉप-10 अरबपति https://chaupalkhabar.com/2023/09/04/check-list-of-top-10-billionare-from-world-elon-musk-on-top/ https://chaupalkhabar.com/2023/09/04/check-list-of-top-10-billionare-from-world-elon-musk-on-top/#respond Mon, 04 Sep 2023 09:53:22 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=1579 ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। इस इंडेक्स के अनुसार दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में गिरावट आई है। वहीं भारत के अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की नेटवर्थ में इजाफा हुआ है। टेस्ला, स्पेसएक्स, ट्विटर और अन्य कंपनियों के …

The post एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट ने कड़ी टक्कर दी; अम्बानी-अडानी की संपत्ति खूब बढ़ी , जानिए कौन हैं दुनिया के टॉप-10 अरबपति first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। इस इंडेक्स के अनुसार दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में गिरावट आई है। वहीं भारत के अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की नेटवर्थ में इजाफा हुआ है।

टेस्ला, स्पेसएक्स, ट्विटर और अन्य कंपनियों के मालिक और दुनिया के नंबर एक अरबपति एलन मस्क की किस्मत गिर गई है। पिछले 24 घंटों में उनकी नेटवर्थ में 9 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में भी 3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस बीच, सूची में शामिल भारतीय अरबपतियों में, रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी की कुल संपत्ति बढ़ रही है।

 

दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोग

दुनिया में टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल लोगों की संपत्ति में उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल दुनिया में टॉप अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क मौजूद है। इनके बाद फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट आते हैं।
1. एलन मस्क $240.7 संयुक्त राज्य अमेरिका
2. बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार $231.4 फ्रांस
3. जेफ बेजोस $154.9 संयुक्त राज्य अमेरिका
4. लैरी एलिसन $146.1 संयुक्त राज्य अमेरिका
5. बिल गेट्स $119.3 संयुक्त राज्य अमेरिका
6. वारेन बफ़ेट $117.4 संयुक्त राज्य अमेरिका
7. मार्क ज़ुकेरबर्ग $115.2 संयुक्त राज्य अमेरिका
8. लेरी पेज $111.9 संयुक्त राज्य अमेरिका
9. सर्गी ब्रिन $106.2 संयुक्त राज्य अमेरिका
10. स्टीव बाल्मर $103.4 संयुक्त राज्य अमेरिका

टॉप-1 पर एलन मस्क

अगर दुनिया के टॉप-1 अरबपति की बात करें तो उस पायदान पर एलन मस्क मौजूद है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार बीते 24 घंटों में इनकी संपत्ति में 9.35 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बाद एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Networth) 226 अरब डॉलर हो गई है। संपत्ति में गिरावट के बाद भी यह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।आपको बता दें कि एलन मस्क टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स और ट्विटर जैसी कंपनियों के मालिक है।

मुकेश अंबानी की Net Worth में इजाफा

इस बीच, एशिया की सबसे अमीर और सबसे मूल्यवान कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ आसमान छू रही है। पिछले 24 घंटों में अंबानी की संपत्ति में 670 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 5542 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद रिलायंस चेयरमैन की कुल संपत्ति बढ़कर 91.2 अरब डॉलर हो गई। इसी दौलत की बदौलत वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 12वें स्थान पर हैं।पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 38,495.79 करोड़ घटकर 16,32,577.99 करोड़ हो गया है। इसके बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

Written by: Sneha Yadav

The post एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट ने कड़ी टक्कर दी; अम्बानी-अडानी की संपत्ति खूब बढ़ी , जानिए कौन हैं दुनिया के टॉप-10 अरबपति first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2023/09/04/check-list-of-top-10-billionare-from-world-elon-musk-on-top/feed/ 0