NitishKumar - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Wed, 19 Jun 2024 07:06:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg NitishKumar - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 PM Modi ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, साथ में नीतीश कुमार भी दिखे। https://chaupalkhabar.com/2024/06/19/pm-modi-inaugurated-nalanda-university/ https://chaupalkhabar.com/2024/06/19/pm-modi-inaugurated-nalanda-university/#respond Wed, 19 Jun 2024 07:06:45 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=3632 लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार पहुंचे हैं। वह थोड़ी देर में राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों के बारे में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की पटना सर्किल हेड गौतमी …

The post PM Modi ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, साथ में नीतीश कुमार भी दिखे। first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार पहुंचे हैं। वह थोड़ी देर में राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों के बारे में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या से जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं दिखे, जबकि पहले जानकारी आ रही थी कि सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ रहेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं और वहां के पुराने धरोहरों का मुआयना कर रहे हैं। पीएम मोदी का यूनिवर्सिटी में घूमते हुए वीडियो भी सामने आया है। गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन, विधायक और NDA के घटक दल के पदाधिकारियों ने किया। सभी से मिलने के बाद PM मोदी हेलीकॉप्टर से नालंदा के लिए चले गए। इसके बाद गया एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी पहुंचे, जहां मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े और जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन एस एम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विदेश मंत्री के साथ 16 सदस्यीय शिष्टमंडल सड़क मार्ग से नालंदा के लिए रवाना हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा बोले- अग्निपथ योजना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं हमे पक्की भर्ती से कम में नहीं मानेगी

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा। पीएम के आगमन के पहले सुरक्षा के दृष्टि से एसपीजी पहुंच गई है। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज गया में लैंड करेगा, जहां से वह राजगीर पहुंचेंगे। सबसे पहले 9 बजकर 45 मिनट पर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावेशष देखने नालंदा आएंगे। इसके बाद नालंदा यूनिवर्सिटी जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने वाला यदि डॉक्टर बन गया तो…’, NEET परीक्षा मामले में SC ने जाहिर की चिंता; NTA से मांगा जवाब.

नालंदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारी यूनिवर्सिटी के लिए बहुत ही यादगार क्षण होगा। यह हमारे लिए उत्सव जैसा है। PM के आगमन को लेकर राजगीर में सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर से रिहर्सल की गयी । इसी को ध्यान में रखते हुए SPG के अधिकारी चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं। PM के आगमन के मद्देनजर नालंदा में कई जगह रूट में बदलाव भी किया गया है। कारगिल चौक से नालंदा, सिलाव होते हुए राजगीर जाने वाले हाईवे पर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राजगीर जाने वाले वाहन पावापुरी, गिरियक होते हुए राजगीर जाएंगे। नवादा से आने वाली सभी गाड़ियां गिरीयक पावापुरी होते हुए बिहारशरीफ आएंगी। गया से बिहारशरीफ की ओर आने वाली गाड़ियां सरवहदा से खुदागंज, इस्लामपुर, एकंगरसराय होते हुए बिहारशरीफ आएंगी।

छबिलापुर से आने वाली सभी गाड़ियां परवलपुर होते हुए बिहारशरीफ आएंगी। छबिलापुर से राजगीर आने वाली सभी गाड़ियां कटारीमोड़, सीआरपीएफ कैम्प, विरायतन होते हुए राजगीर जाएंगी। नवादा से राजगीर आने वाली सभी गाड़ियां झूला मोड़, अम्बेदकर चौक, पीटीजेएम कॉलेज होते हुए राजगीर बाजार आएंगी। दीपनगर बाजार से राजगीर आने वाली सभी गाड़ियां वास्तु विहार, नानंद, गिरीयक रोड होते हुए राजगीर आएंगी।

The post PM Modi ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, साथ में नीतीश कुमार भी दिखे। first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/06/19/pm-modi-inaugurated-nalanda-university/feed/ 0
बिहारवासियों से अनुरोध है…’, तेजस्वी ने अचानक की भावुक अपील; NDA नेता अब क्या प्रतिक्रिया देंगे? https://chaupalkhabar.com/2024/06/17/request-to-the-people-of-bihar/ https://chaupalkhabar.com/2024/06/17/request-to-the-people-of-bihar/#respond Mon, 17 Jun 2024 06:06:50 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=3599 बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए फिर बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ उन्होंने बिहार की जनता से एक भावुक अपील भी की है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में …

The post बिहारवासियों से अनुरोध है…’, तेजस्वी ने अचानक की भावुक अपील; NDA नेता अब क्या प्रतिक्रिया देंगे? first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए फिर बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ उन्होंने बिहार की जनता से एक भावुक अपील भी की है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मधुबनी में निर्ममता एवं क्रूरता की पराकाष्ठा पार कर सरकारी अपराधियों ने शिक्षक डॉ. आलोक यादव की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस कुशासन के राज में छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की विफलता का स्पष्ट प्रमाण है, जहां अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

तेजस्वी ने आगे लिखा कि सिवान में कोचिंग जा रहे एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई, और औरंगाबाद में कोचिंग गई एक छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। अब मधुबनी में शिक्षक की हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने बिहार के लोगों के दिलों में डर और असुरक्षा की भावना को गहरा कर दिया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी से इन घटनाओं पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया या कार्रवाई की अपेक्षा करना व्यर्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दुशासन की सरकार के प्रवक्ता वही पुराने और रटे-रटाए बयान देंगे, जो जनता को संतुष्ट करने में असफल रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: G7 शिखर सम्मेलन 2024: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

तेजस्वी ने बिहारवासियों से आग्रह किया कि वे अपने जान-माल की सुरक्षा स्वयं करें। उन्होंने कहा कि इस निकम्मी सरकार के भरोसे रहने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि यह सरकार अपराधियों को रोकने और जनता की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और आत्मरक्षा के उपाय अपनाने की अपील की। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास ना तो अपराध रोकने की इच्छा है और ना ही कोई ठोस रणनीति। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने पहले ही सख्त कदम उठाए होते, तो इन घटनाओं को रोका जा सकता था।

ये खबर भी पढ़ें: चेन्नई में पदयात्राओं पर कड़े होंगे नियम! मद्रास हाई कोर्ट ने अधिकारियों को दिए ये आदेश

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अब यह सोचने की जरूरत है कि वह किस प्रकार की सरकार चाहती है – एक ऐसी सरकार जो केवल वादे करती है और अपराधियों को खुली छूट देती है, या एक ऐसी सरकार जो जनता की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। तेजस्वी ने कहा कि समय आ गया है कि बिहार के लोग इस निकम्मी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। तेजस्वी यादव ने अंत में कहा कि वह हमेशा बिहार की जनता के साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता से एकजुट होकर इस कुशासन के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि बिहार की जनता अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए सही निर्णय लेगी।

The post बिहारवासियों से अनुरोध है…’, तेजस्वी ने अचानक की भावुक अपील; NDA नेता अब क्या प्रतिक्रिया देंगे? first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/06/17/request-to-the-people-of-bihar/feed/ 0
बिहार में राजनीतिक बदलाव सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उप मुख्यमंत्री, नीतीश के साथ BJP उतार रही है नए चेहरे https://chaupalkhabar.com/2024/01/28/political-changes-in-bihar-samrat-chaudhary-and-vijay-sinha-will-be-deputy-chief-ministers-bjp-is-fielding-new-faces-along-with-nitish/ https://chaupalkhabar.com/2024/01/28/political-changes-in-bihar-samrat-chaudhary-and-vijay-sinha-will-be-deputy-chief-ministers-bjp-is-fielding-new-faces-along-with-nitish/#respond Sun, 28 Jan 2024 10:16:22 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=2235 बिहार में नई एनडीए सरकार का नामकरण और मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की तैयारी में एक नया युग आरंभ हो रहा है। जिसमें नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में वापसी की खबरों के साथ राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस सामरिक घड़ी में, भाजपा ने भी …

The post बिहार में राजनीतिक बदलाव सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उप मुख्यमंत्री, नीतीश के साथ BJP उतार रही है नए चेहरे first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
बिहार में नई एनडीए सरकार का नामकरण और मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की तैयारी में एक नया युग आरंभ हो रहा है। जिसमें नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में वापसी की खबरों के साथ राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस सामरिक घड़ी में, भाजपा ने भी दो नए चेहरे, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री के पद के लिए चुना है।

 

 

पिछली जेडीयू-बीजेपी गठबंधन सरकार में तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री रहे थे, लेकिन इस बार भाजपा ने यह निर्णय लिया है कि बिहार को एक नए दिशा में ले जाएंगे। राजनीतिक बदलाव करते हुए, भाजपा ने जातिगत समीकरण को मजबूत करने का प्रयास किया है जिसमें भाजपा ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को चयन किया है।

 

भूमिहार, कोइरी, और यादवों के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए यह नए चेहरे अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें कि विजय सिन्हा भूमिहार और सम्राट चौधरी कोइरी समाज से हैं, जो इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।  यादव समुदाय के बाद, कुर्मी-कोइरी भी बड़ा वोट बैंक हैं, और इस बार यह एक सामाजिक मिशन का हिस्सा बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें :  नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन में इस्तीफा दिया, और कहा ‘हमारी पार्टी की राय के बाद ही मैंने इस्तीफा दिया है

नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले, भाजपा ने जदयू से समर्थन पत्र सौंपने में थोड़ी  रुकावट डाली थी और इस पूरे प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई थी।  बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी इस घड़ी में शामिल होने के लिए पटना बुलाया है, जिससे नई सरकार को एक मजबूत नेतृत्व प्राप्त हो  सके।

 

इस बदलते राजनीतिक मंच पर, भाजपा ने विधायक दल का समर्थन प्राप्त करने के लिए सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता बनाया  है, जबकि विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया है। इन नए नेतृत्व पदों से उम्मीद है कि बिहार को एक सामर्थ्यपूर्ण और जनहितकारी सरकार मिलेगी।

 

नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के दौरान राज्यपाल से मिलकर महागठबंधन को भंग करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें लगता था कि महागठबंधन में सहयोग करना सही कदम नहीं है। उन्होंने यह भी जताया कि वे लंबे समय से महागठबंधन की स्थिति को लेकर चिंतित थे, और पार्टी के कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद ही उन्होंने यह निर्णय लिया है।

 

 

हालाँकि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, भाजपा के सामने यह  चुनौती बनी रहेगी कि वह किस प्रकार नई सरकार को स्थायी रूप से स्थापित कर सके और बिहार को एक नयी दिशा दे सके। इस समय के महत्वपूर्ण हकीकतों को ध्यान में रखते हुए, यह नया नेतृत्व बिहार को समृद्धि और समर्थन की दिशा में आगे बढ़ाने का संकेत है।जब जनता के सामाजिक और आर्थिक हितों की पहली प्राथमिकता हो, तो इस नए युग में बिहार का सफल नेतृत्व होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

By Neelam Singh.

 

Follow us on :

Instagram:  https://www.instagram.com/chaupalkhabarnews/

Facebook: https://www.facebook.com/ChaupalKhabarNews

Twitter:  https://twitter.com/ChaupalKhabar

You Tube  : https://www.youtube.com/@ChaupalKhabar

The post बिहार में राजनीतिक बदलाव सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उप मुख्यमंत्री, नीतीश के साथ BJP उतार रही है नए चेहरे first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/01/28/political-changes-in-bihar-samrat-chaudhary-and-vijay-sinha-will-be-deputy-chief-ministers-bjp-is-fielding-new-faces-along-with-nitish/feed/ 0
बिहार में SC और ST वर्ग के सबसे ज्यादा लोग गरीब हैं. सबसे कम गरीब सामान्य वर्ग में हैं. सामान्य वर्ग में भूमिहार सबसे ज्यादा गरीब हैं. https://chaupalkhabar.com/2023/11/07/in-bihar-most-people-from-sc-and-st-categories-are-poor-the-least-poor-are-in-the-general-category-bhumihars-are-the-poorest-among-the-general-category/ https://chaupalkhabar.com/2023/11/07/in-bihar-most-people-from-sc-and-st-categories-are-poor-the-least-poor-are-in-the-general-category-bhumihars-are-the-poorest-among-the-general-category/#respond Tue, 07 Nov 2023 10:21:23 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=1920 बिहार सरकार के जाति-आधारित सर्वेक्षण के आंकड़ों की दूसरी किश्त – और 215 अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, पिछड़े वर्गों और अत्यंत पिछड़े वर्गों की आर्थिक स्थिति पर पूरी रिपोर्ट – आज दोपहर विधानसभा में पेश की गई।   रिपोर्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 42 प्रतिशत से अधिक परिवार गरीब हैं, साथ …

The post बिहार में SC और ST वर्ग के सबसे ज्यादा लोग गरीब हैं. सबसे कम गरीब सामान्य वर्ग में हैं. सामान्य वर्ग में भूमिहार सबसे ज्यादा गरीब हैं. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
बिहार सरकार के जाति-आधारित सर्वेक्षण के आंकड़ों की दूसरी किश्त – और 215 अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, पिछड़े वर्गों और अत्यंत पिछड़े वर्गों की आर्थिक स्थिति पर पूरी रिपोर्ट – आज दोपहर विधानसभा में पेश की गई।

 

रिपोर्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 42 प्रतिशत से अधिक परिवार गरीब हैं, साथ ही पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्गों के 33 प्रतिशत से अधिक परिवार गरीब हैं।

इसके बाद बिहार सरकार द्वारा जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट में शामिल लोगों में से छह प्रतिशत से भी कम अनुसूचित जातियों ने अपनी स्कूली शिक्षा या प्रारंभिक शिक्षा पूरी की थी; यानी, कक्षा 11 वीं और कक्षा 12 वीं, जबकि पुरे राज्य में यह संख्या मामूली रूप से बढ़कर नौ प्रतिशत हो गई है।

 

यह रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों के बीच आई है कि बिहार सरकार ने यादव और मुस्लिम समुदायों की आबादी बढ़ा दी है, जिससे ईबीसी के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। नाराज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस दावे को खारिज कर दिया। “क्या यादव पिछड़े नहीं हैं? वे किस आधार पर कह रहे हैं कि ‘यह बढ़ा या घटा है’? हमारे पास इसका समर्थन करने के लिए वैज्ञानिक आंकड़े हैं।”

 

 

डेटा का पहला सेट पिछले महीने जारी किया गया था और कहा गया था कि बिहार के 60 प्रतिशत से अधिक लोग पिछड़े या अत्यंत पिछड़े वर्गों से आते हैं, और 20 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से आते हैं।

 

बिहार सरकार की रिपोर्ट के कुल आंकड़े चिंताजनक हैं.

इसमें कहा गया है कि राज्य के सभी परिवारों में से 34.13 प्रतिशत प्रति माह मात्र 6,000 रुपये तक कमाते हैं और 29.61 प्रतिशत 10,000 रुपये या उससे कम पर गुजारा करते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि लगभग 28 प्रतिशत लोग ₹ 10,000 और ₹ 50,000 के बीच की आय पर जीवन यापन करते हैं, और केवल चार प्रतिशत से कम लोग प्रति माह ₹ 50,000 से अधिक कमाते हैं।

 

 

रिपोर्ट एक गंभीर तस्वीर पेश करती है – विशेष रूप से ऐसे राज्य में जहां हाशिए पर रहने वाले समुदायों और पिछड़े वर्गों के लोग 13.1 करोड़ से अधिक की आबादी का 80 प्रतिशत से अधिक हैं।

 

कुल मिलाकर, अनुसूचित जाति के 42.93 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के 42.70 प्रतिशत परिवारों को गरीबी से त्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग में यह संख्या 33.16 फीसदी और 33.58 फीसदी है. अन्य जातियों में, सभी परिवारों में से 23.72 प्रतिशत गरीब हैं।

 

सामान्य श्रेणी के केवल 25.09 प्रतिशत परिवार गरीब के रूप में सूचीबद्ध हैं। इसमें 25.32 प्रतिशत भूमिहार, 25.3 प्रतिशत ब्राह्मण और 24.89 प्रतिशत राजपूत गरीब के रूप में सूचीबद्ध हैं। बिहार की आबादी में ब्राह्मणों और राजपूतों की हिस्सेदारी 7.11 फीसदी है. भूमिहार 2.86 फीसदी हैं.

 

बिहार में पिछड़े वर्गों में, 35.87 प्रतिशत यादव – उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसी समुदाय से हैं – गरीब हैं, इसके  साथ ही 34.32 प्रतिशत कुशवाह और कुल 29.9 प्रतिशत कुर्मी भी गरीब के रूप में सूचीबद्ध हैं।

आंकड़ो की बात करें तो यादवों की आबादी 14.26 प्रतिशत है और वे सबसे बड़े ओबीसी उप-समूह हैं, जबकि अन्य की कुल आबादी आठ प्रतिशत से कुछ ही अधिक है।

 

उसके बाद औसतन 30 प्रतिशत से अधिक ईबीसी परिवार गरीब हैं। तेलियों में यह 29.87 प्रतिशत है, जो बढ़कर कानु के लिए 32.99 प्रतिशत, चंद्रवंशियों के लिए 34.08 प्रतिशत , धानुक के लिए 34.75 प्रतिशत और नोनिया के लिए 35.88 प्रतिशत हो गया है।

 

Brajesh Kumar

The post बिहार में SC और ST वर्ग के सबसे ज्यादा लोग गरीब हैं. सबसे कम गरीब सामान्य वर्ग में हैं. सामान्य वर्ग में भूमिहार सबसे ज्यादा गरीब हैं. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2023/11/07/in-bihar-most-people-from-sc-and-st-categories-are-poor-the-least-poor-are-in-the-general-category-bhumihars-are-the-poorest-among-the-general-category/feed/ 0