Sunita kejriwal - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Mon, 16 Sep 2024 06:26:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg Sunita kejriwal - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की अटकलें, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? https://chaupalkhabar.com/2024/09/16/arvind-kejriwal-ke-isti/ https://chaupalkhabar.com/2024/09/16/arvind-kejriwal-ke-isti/#respond Mon, 16 Sep 2024 06:26:27 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=4893 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की चर्चा जोर पकड़ रही है, जिसे कई राजनीतिक विश्लेषक मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। हालांकि, यह कदम कितना प्रभावी साबित होगा, इसका फैसला चुनाव के परिणामों के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर केजरीवाल पद छोड़ते हैं, तो उनकी जगह …

The post अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की अटकलें, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की चर्चा जोर पकड़ रही है, जिसे कई राजनीतिक विश्लेषक मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। हालांकि, यह कदम कितना प्रभावी साबित होगा, इसका फैसला चुनाव के परिणामों के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर केजरीवाल पद छोड़ते हैं, तो उनकी जगह दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर इसको लेकर चर्चा तेज है, और कुछ प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं।

AAP में अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया को दूसरे नंबर का नेता माना जाता है। सामान्य परिस्थितियों में अगर केजरीवाल इस्तीफा देते हैं, तो सिसोदिया को दिल्ली की बागडोर सौंपना स्वाभाविक हो सकता था। लेकिन केजरीवाल ने साफ किया है कि सिसोदिया भी तब तक किसी पद पर नहीं आएंगे, जब तक जनता का फैसला नहीं आता। इसके चलते पार्टी के भीतर और बाहर यह सवाल उठ रहा है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मौजूदा स्थिति में चार प्रमुख नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

खबर भी पढ़ें : कोलकाता एसएन बनर्जी रोड पर जोरदार धमाका, कचरा बीनने वाला घायल, पुलिस जांच में जुटी

केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। आतिशी पार्टी की सीनियर नेता हैं और अरविंद केजरीवाल की करीबी मानी जाती हैं। उन्होंने शिक्षा, जल, PWD, राजस्व, योजना और वित्त विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है। आतिशी के कामकाज का अनुभव और उनकी विश्वसनीयता उन्हें इस पद के लिए प्रबल दावेदार बनाते हैं। केजरीवाल ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी आतिशी के नाम की सिफारिश की थी, हालांकि यह सिफारिश खारिज कर दी गई थी।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी इस दौड़ में सामने आ रहा है। हालांकि, उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है और न ही वह विधायक हैं। इसके अलावा, अगर सुनीता को यह पद मिलता है, तो भाजपा इस पर परिवारवाद का आरोप लगा सकती है। ऐसे में उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना कम नजर आती है। दिल्ली सरकार में शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज भी इस दौड़ में शामिल हैं। जेल में केजरीवाल और सिसोदिया के होने के दौरान सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने पार्टी को मजबूती से संभाला है। युवा भारद्वाज की पार्टी में अच्छी साख है और वह कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाल चुके हैं। उनके कामकाज और अनुभव के चलते उनका नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है।

खबर भी पढ़ें : बांग्लादेश में पाकिस्तान की मदद से परमाणु शक्ति बनने की मांग, बढ़ रहा भारत विरोध

इसके साथ ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है। गोपाल राय पार्टी के संकटमोचक नेता माने जाते हैं और कई बार उन्होंने पार्टी को कठिन हालात से निकाला है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, और उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें भी मुख्यमंत्री पद के लिए एक विकल्प माना जा रहा है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का नाम भी इस सूची में है। वह जाट समुदाय से आते हैं, और अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो इसका हरियाणा के चुनावों में AAP को फायदा मिल सकता है। गहलोत की लो-प्रोफाइल छवि और उनके प्रशासनिक अनुभव के चलते पार्टी उन्हें भी मुख्यमंत्री पद के लिए एक संभावित उम्मीदवार मान सकती है।

 

The post अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की अटकलें, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/09/16/arvind-kejriwal-ke-isti/feed/ 0
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की 5 गारंटी,- मुफ्त बिजली से लेकर रोजगार तक” https://chaupalkhabar.com/2024/07/20/haryana-assembly-election-2024-s/ https://chaupalkhabar.com/2024/07/20/haryana-assembly-election-2024-s/#respond Sat, 20 Jul 2024 12:27:25 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=3977 आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी, सुनीता केजरीवाल, आज हरियाणा दौरे पर पहुंचीं और पंचकूला में पार्टी की पाँच गारंटियों की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, सांसद संजय सिंह और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद थे। …

The post हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की 5 गारंटी,- मुफ्त बिजली से लेकर रोजगार तक” first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी, सुनीता केजरीवाल, आज हरियाणा दौरे पर पहुंचीं और पंचकूला में पार्टी की पाँच गारंटियों की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, सांसद संजय सिंह और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यह गारंटी लॉन्च की गईं।

पहली गारंटी: मुफ्त और 24 घंटे बिजली
सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा के लिए भी मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया। इसके साथ ही पुराने घरेलू बिजली के बकाया बिल माफ करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पावर कट्स को खत्म कर 24 घंटे निर्बाध बिजली की सुविधा दी जाएगी।

खबर भी पढ़ें :“यूपीएससी अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, कहा निजी कारणों से छोड़ रहे है पद।

दूसरी गारंटी: मुफ्त और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं
आप पार्टी का दावा है कि हर गांव और शहर में मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे, जैसे दिल्ली और पंजाब में किए गए हैं। सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक बनाया जाएगा और नए अस्पताल भी खोले जाएंगे। हरियाणवी नागरिकों को मुफ्त इलाज, टेस्ट, दवाइयाँ, ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। इससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी और उनके पैसे बचेंगे।

तीसरी गारंटी: अच्छी, बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा
दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी शिक्षा माफिया का खात्मा किया जाएगा। सरकारी स्कूलों को इतना बेहतरीन बनाया जाएगा कि लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाएंगे। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और नाजायज फीस बढ़ोतरी को रोका जाएगा।

खबर भी पढ़ें :“कांवड़ यात्रा के दौरान नेम प्लेट आदेश पर विवाद, योगी सरकार की आलोचना और एनडीए में मतभेद”

चौथी गारंटी: महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये
आप पार्टी ने हरियाणा की सभी माताओं और बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वादा किया है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और उन्हें किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

पांचवी गारंटी: हर युवा को रोजगार
आप पार्टी का दावा है कि हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियों और 3 लाख से अधिक प्राइवेट नौकरियों की व्यवस्था की गई। दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से अधिक प्राइवेट नौकरियों की व्यवस्था की गई। यही मॉडल हरियाणा में भी लागू किया जाएगा।

इस टाउनहॉल बैठक में सुनीता केजरीवाल ने पार्टी की गारंटियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल एक आबकारी मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं, पर उनके विचार और योजना पार्टी आगे बढ़ा रही है। इस तरह आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लोगों के लिए पांच गारंटी पेश कर चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

The post हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की 5 गारंटी,- मुफ्त बिजली से लेकर रोजगार तक” first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/07/20/haryana-assembly-election-2024-s/feed/ 0