WFI - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Sat, 07 Sep 2024 06:43:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg WFI - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर बृजभूषण शरण सिंह का पलटवार, कांग्रेस की साजिश थी पहलवानों का आंदोलन. https://chaupalkhabar.com/2024/09/07/vinesh-and-bajrang-of-congress/ https://chaupalkhabar.com/2024/09/07/vinesh-and-bajrang-of-congress/#respond Sat, 07 Sep 2024 06:43:51 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=4717 भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटनाक्रम को लेकर दावा किया कि पहलवानों का पूरा आंदोलन कांग्रेस की साजिश थी। बृजभूषण ने कहा कि यह …

The post विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर बृजभूषण शरण सिंह का पलटवार, कांग्रेस की साजिश थी पहलवानों का आंदोलन. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटनाक्रम को लेकर दावा किया कि पहलवानों का पूरा आंदोलन कांग्रेस की साजिश थी। बृजभूषण ने कहा कि यह साजिश उनके खिलाफ रची गई थी और अब विनेश और बजरंग का कांग्रेस में शामिल होना उसी का प्रमाण है।

बृजभूषण ने आरोप लगाया कि जब जनवरी 2023 में जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, तभी उन्होंने कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है और इसका नेतृत्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन को महिलाओं की गरिमा के नाम पर आयोजित किया गया, लेकिन बृजभूषण ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि असल में हरियाणा की बेटियों को इससे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

खबर भी पढ़ें :  बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना को भारत से राजनीतिक बयान देने पर चेताया.

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का प्रमुख राज्य है, खासकर खेलों के क्षेत्र में, और कुश्ती गतिविधियों को करीब 2.5 वर्षों तक बंद रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह सच नहीं है कि बजरंग पुनिया को बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में भेजा गया? उन्होंने कुश्ती विशेषज्ञों से यह सवाल किया कि क्या यह नियमों के तहत सही था। इसके साथ ही, बृजभूषण ने विनेश फोगाट से सवाल करते हुए कहा कि क्या कोई खिलाड़ी एक ही दिन में दो वेट कैटेगरी में ट्रायल दे सकता है? क्या यह संभव है कि वेट-इन के बाद ट्रायल को 5 घंटे तक रोका जाए?

खबर भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024, भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, सुरक्षा, रोजगार और विकास पर खास जोर

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विनेश और बजरंग ने ईमानदारी से प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया और भगवान को धोखा देकर वे खेलों में शामिल हुए थे। बृजभूषण ने कहा कि उन्हें इसका दंड मिला है, और वे किसी भी तरह से बेटियों के अपमान के दोषी नहीं हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई बेटियों के अपमान का जिम्मेदार है, तो वह बजरंग और विनेश हैं, और साथ ही भूपेंद्र हुड्डा, जिन्होंने इस पूरे विरोध की पटकथा लिखी थी। बृजभूषण ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, और यह घटनाक्रम उनके आरोपों को और बल देने वाला साबित हो रहा है।

 

The post विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर बृजभूषण शरण सिंह का पलटवार, कांग्रेस की साजिश थी पहलवानों का आंदोलन. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/09/07/vinesh-and-bajrang-of-congress/feed/ 0
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय होने के बाद बोले बृजभूषण कहा हमें न्याय मिलेगा. https://chaupalkhabar.com/2024/05/11/indian-wrestling-confederation-w/ https://chaupalkhabar.com/2024/05/11/indian-wrestling-confederation-w/#respond Sat, 11 May 2024 09:33:56 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=3187 दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे महिला पहलवान के यौन शोषण मामलों में आरोप तय किए हैं। इस मामले में 6 में से 5 मामलों में आरोप तय किए गए हैं, जिसके तहत उन्हें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 और 354डी के तहत आरोपी …

The post भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय होने के बाद बोले बृजभूषण कहा हमें न्याय मिलेगा. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे महिला पहलवान के यौन शोषण मामलों में आरोप तय किए हैं। इस मामले में 6 में से 5 मामलों में आरोप तय किए गए हैं, जिसके तहत उन्हें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 और 354डी के तहत आरोपी बताया गया है। बृजभूषण सिंह के खिलाफ छठा मामला खारिज कर दिया गया है। अदालत ने इस मामले में पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोप तय किए गए हैं। इसके बाद बृजभूषण ने न्यायिक प्रक्रिया का समर्थन किया और कहा कि वह पुलिस द्वारा चार्जशीट लगाने के बाद प्रोसेस किया गया था।

उन्होंने कहा, “कोर्ट ने कुछ प्रकरणों को हटाकर चार्जशीट को स्वीकार किया है। हम अपनी बात को अगले चरण में कोर्ट में रखेंगे। हम न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा करते हैं और हमें न्याय मिलेगा।” भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी स्त्री के साथ ऐसा करता है कि उसकी लज्जा भंग हो, तो उसे यहाँ तक के उसकी स्वीकृति के बावजूद उससे अपराधिक संबंध स्थापित करने पर आरोपी ठहराया जाता है। IPC की धारा 354 के तहत दोषी करार गए व्यक्ति को कम से कम एक वर्ष की कारावास की सजा हो सकती है, जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। उसे आर्थिक दंड भी दिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल द्वारा परिवार के साथ cp के हनुमान मंदिर में की गई पूजा, भगवंत मान भी साथ दिखे.

भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी के तहत, किसी महिला के पीछे जाने या उससे बार-बार संपर्क करने की कोशिश करना अपराध माना जाता है। पहले दोषी ठहराने पर व्यक्ति को तीन साल की कारावास की सजा हो सकती है, जो पांच साल तक बढ़ाई जा सकती है। इस मामले में अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद, विवाद का समाधान के लिए न्यायिक प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बृजभूषण सिंह ने अपने संवाद में यह स्पष्ट किया है कि वह न्यायिक प्रक्रिया का पूरा समर्थन करते हैं।

 

The post भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय होने के बाद बोले बृजभूषण कहा हमें न्याय मिलेगा. first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2024/05/11/indian-wrestling-confederation-w/feed/ 0