Yamuna - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com Thu, 13 Jul 2023 08:03:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chaupalkhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Screenshot_2024-08-04-18-50-20-831_com.whatsapp-edit-32x32.jpg Yamuna - chaupalkhabar.com https://chaupalkhabar.com 32 32 यमुना के जल स्तर ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड https://chaupalkhabar.com/2023/07/13/yamuna-water-level-broke-old-records/ https://chaupalkhabar.com/2023/07/13/yamuna-water-level-broke-old-records/#respond Thu, 13 Jul 2023 08:03:44 +0000 https://chaupalkhabar.com/?p=1125 गुरुवार सुबह 9 बजे यमुना नदी का जल स्तर 208.52 मीटर पहुंच गया , जो सुबह 7 बजे 208.46 मीटर और रात 208.08 मीटर था। कई निचले इलाके यमुना के पानी में डूब गए। रिंग रोड,निगम बोध घाट,यमुना बाजार,मोनेस्ट्री मार्केट और भेरो मार्ग सहित कई सड़कों पर बाढ़ का पानी आ गया। इन इलाकों से …

The post यमुना के जल स्तर ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
गुरुवार सुबह 9 बजे यमुना नदी का जल स्तर 208.52 मीटर पहुंच गया , जो सुबह 7 बजे 208.46 मीटर और रात 208.08 मीटर था। कई निचले इलाके यमुना के पानी में डूब गए। रिंग रोड,निगम बोध घाट,यमुना बाजार,मोनेस्ट्री मार्केट और भेरो मार्ग सहित कई सड़कों पर बाढ़ का पानी आ गया। इन इलाकों से लोगों को लगातार हटाया जा रहा है। राज्य सरकार ने ऐसे स्थानों पर रहने वाले लोगों से घर खाली करने की अपील की हैं। हालात को देखते हुए उप राज्य पाल वी के सक्सेना ने आज मीटिंग बुलाई हैं । उधर दिल्ली पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी हैं।

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा

दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा हैं,उन इलाके के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल को बंद करने को कहा। और उन्होंने कहा मैं सभी पार्षदों, विधायकों,कार्यकर्ताओं, व अन्य सभी लोगों से राहत शिविर का दौरा करने और हर सम्भव सहायता करने की अपील करता हूँ।

यमुना के उफान ने दिलाई 1978 की याद

यमुना नदी का जल स्तर उफान पर हैं। ऐसे में लोगों को 1978 की याद आ गयी हैं। दरअसल 6 सितंबर 1978 को दिल्ली की यमुना नदी में बाढ़ आ गयी थी,बाढ़ का पानी लोगों के घरो में घुसने लगा था और लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लेनी पडी थी। तब यमुना का स्तर 207.49 मीटर पहुचा था। इस बार जल स्तर इस लेवल को क्रॉस कर चुका हैं। राजधानी में तब आयी बाढ़ के कारण आकड़ों के मुताबिक 18 लोगों की जान गई थीं और लाखों लोग बेघर हो गए थे , और करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

The post यमुना के जल स्तर ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड first appeared on chaupalkhabar.com.

]]>
https://chaupalkhabar.com/2023/07/13/yamuna-water-level-broke-old-records/feed/ 0